scriptमुंबई के खार में ढही बिल्डिंग, 10 वर्षीय बच्ची मलबे में दबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Khar West Mumbai: Building Collapse In Khar, 10 Year Old Girl Trapped | Patrika News
मुंबई

मुंबई के खार में ढही बिल्डिंग, 10 वर्षीय बच्ची मलबे में दबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Khar West Mumbai: हादसे की ख़बर (Mumbai News) मिलने के बाद (Maharashtra News) पुलिस और राहत दल मौके पर (Khar Mumbai) पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भी बुलाया गया है। इमारत ढहने (Building Collapse) की ख़बर आग की तरह चारों तरफ फैल गई…

मुंबईSep 24, 2019 / 07:35 pm

Prateek

Khar West Mumbai

मुंबई के खार में ढही बिल्डिंग, 10 वर्षीय बच्ची मलबे में दबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

(मुंबई): मायानगरी मुंबई में मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा हुआ। खार इलाके में एक 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दल रेस्क्यू में जुटे हुए है। इसी बीच एक बड़ी ख़बर सामने आई है।

https://twitter.com/ANI/status/1176424322061090816?ref_src=twsrc%5Etfw
बड़ी ख़बर

https://twitter.com/ANI/status/1176448299412279296?ref_src=twsrc%5Etfw

 

 

मिली जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची मलबे में दबी हुई है। बच्ची का नाम माही मोटवानी बताया जा रहा है। भवन के बाकी हिस्से को अधिकारियों ने खाली कर दिया है। इसी के साथ मौके पर मौजूद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।

हादसे की ख़बर मिलने के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भी बुलाया गया है। इमारत ढहने की ख़बर आग की तरह चारों तरफ फैल गई। आस पास के लोगों की भीड इक्ट्टा हो गई है। सभी लोग मलबे में दबे लोगों के बाहर निकलने के लिए प्रार्थना करते नजर आए। पुलिस ने भीड़ को काबू किया। किसी को भी दुर्घटनाग्रस्त बिल्डिंग के पास जाने से रोक दिया गया है।

 


गौरतलब है कि मुंबई में बिना रूके बारिश हो रही है। इससे पुराने मकानों और इमारतों के ढ़हने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं मंगलवार दोपहर दिल्ली—एनसीआर, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए है।

Home / Mumbai / मुंबई के खार में ढही बिल्डिंग, 10 वर्षीय बच्ची मलबे में दबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो