scriptतंजानिया में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या 209 तक पहुंची | Boat is sink, death toll rises to 209 in Tanzania | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

तंजानिया में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या 209 तक पहुंची

जहां नौका पलटी,उस स्थान पर अभी भी गोताखोर अपना तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं

Sep 23, 2018 / 11:44 am

Mohit Saxena

नैरोबी। तंजानिया में विक्टोरिया झील में हुए नौका हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 200 के पार चली गई। कई लोगों ने अपने मृत परिजनों की पहचान कर ली है। इसके साथ ही हादसे की शिकार नौका में सवार एक व्यक्ति जीवित मिला है। जिस जगह पर नौका पलटी,उस स्थान पर अभी भी गोताखोर अपना तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। उकारा द्वीप के तट से कुछ दूरी पर यह नौका हादसा हुआ था।
172 मृतकों की पहचान हुई

परिवहन मंत्री इसाक कामवेलवे ने मीडिया से बातचीत कर कहा कि उन्हें दुख है कि 209 लोग मारे गए हैं। इनमें से 172 की पहले ही परिजनों ने पहचान कर ली है। बता दें कि सरकार की तरफ से हादसा कैसे हुआ,इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 300 की क्षमता वाली नौका में 200 से अधिक लोग सवार थे। नौका पर मक्का,केला और सीमेंट भी लदा हुआ था। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन नौकाओं पर क्षमता से अधिक वजन होना इस तरह के हादसों की एक मुख्य वजह हो सकती है।
मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

मवानजा क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेला ने कहा कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसे में 37 लोगों को बचाया गया है। मवानजा क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन शाना के अनुसार लापता लोगों के शवों को ढूंढने के लिए बचावदल काम में लगा हुआ है। कुछ शवों की शिनाख्त कर ली गई है और उनके परिजन शवों को ले गए हैं। उन्होंने कहा कि वह नौका में सवार लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्षमता से अधिक लोगों के नाव पर सवार होने से यह हादसा हुआ है।

Home / world / Miscellenous World / तंजानिया में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या 209 तक पहुंची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो