scriptमौसम विभाग की चेतावनीः फिर लौटेगा बारिश और ठंड का दौर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट | Weather heavy rain snow fall come again many train delay due to fog | Patrika News
विविध भारत

मौसम विभाग की चेतावनीः फिर लौटेगा बारिश और ठंड का दौर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

मौसम विभाग की चेतावनीः फिर लौटेगा बारिश और ठंड का दौर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

नई दिल्लीFeb 10, 2019 / 11:48 am

धीरज शर्मा

weather

मौसम विभाग की चेतावनीः फिर लौटेगा बारिश और ठंड का दौर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। वसंत पंचमी आ गई है और अगर आप सोच रहे हैं कि सर्दी का दौर अब खत्म होने वाला है तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। मौसम का बदला मिजाज अभी ऐसा ही रहने वाल है। ठंड और बारिश का दौर एक बार फिर लौटने वाला है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक रात के समय ठिठुरन और बढ़ेगी। हालांकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन बारिश की भी पूरी संभावना है। आपको बता दें कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली और इससे सटे इलाकों में बीतें कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी मौसम कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर में रविवार को एक बार फिर कोहरा दस्तक दे सकता है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने से फिर से ठंड अहसास होने लगा है।
https://twitter.com/ANI/status/1094441873957998593?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1094433026136694784?ref_src=twsrc%5Etfw
वेलेंटाइन डे पर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की माने तो अगले हफ्ते एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है। खास तौर दिल्ली-एनसीआर में वेलेंटाइन डे पर बारिश और सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। 13 से 15 फरवरी तक मौसम में गलन बढ़ेगी और बारिश के साथ ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी।
3 डिग्री लुढ़का पारा
शनिवार को दिल्ली का तापमान 20.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.4 बना रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमन 7 डिग्री रह सकता है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी और यह महज 6 डिग्री पर सिमट सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। आज सुबह कोहरा भी नजर आया, जिसकी वजह से कुछ ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। दिल्ली आने वाली करीब 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
इन राज्यों में बढ़ेगा सर्दी का सितम
मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ के चलते आने वाले एक सप्ताह में ठंड फिर बढ़ेगी। पहड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लेह लद्दाख, उत्तराखंड में जहां बर्फबारी और हल्की बूंदा बांदी होगी वहीं मैदानी इलाकों खास तौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं और धुंध का असर देखने को मिलेगा।

Home / Miscellenous India / मौसम विभाग की चेतावनीः फिर लौटेगा बारिश और ठंड का दौर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो