scriptनहीं रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन | former Lok Sabha Speaker Somnath Chatterjee dies at Kolkata hospital | Patrika News
विविध भारत

नहीं रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

सोमनाथ चटर्जी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

नई दिल्लीAug 13, 2018 / 09:51 am

Saif Ur Rehman

somnath

नहीं रहे लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़े से निधन

नई दिल्ली। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कोलकाता के अस्पताल में उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली। माकपा के दिग्गज नेताओं में शुमार सोमनाथ को रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। चिकित्सकों की निगरानी में 89 वर्षीय सोमनाथ चटर्जी को वेंटिलेटर पर रखा गया था। 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए सोमनाथ की डायलिसिस की दी जा रही थी। चिकित्सकों के अनुसार लम्बे समय से सोमनाथ चटर्जी किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर में होगी हल्की बरसात, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

https://twitter.com/ANI/status/1028851425646788608?ref_src=twsrc%5Etfw
निधन पर जताई संवेदना

सोमनाथ चटर्जी के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद उन्हें लोग याद कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधई ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया। वहीं दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केरीवाल ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सोम दा के निधन पर दुख जताया।
सोमनाथ चटर्जी दस बार लोकसभा के सदस्य रहे। 1968 में माकपा से जुडने के बाद वे 1971 में पहली बार माकपा के समर्थन से वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सांसद चुने गए थे। 1984 में ममता बनर्जी से शिकस्त खाने के बाद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। वे 2009 तक लोकसभा के सदस्य रहे। वह 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे, हालांकि उनकी पार्टी के संप्रग-1 सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से उनके इनकार के बाद 2008 में उन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया था।

Home / Miscellenous India / नहीं रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो