scriptशक के चलते प्रेमी ने विधवा प्रेमिका के साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे दंग | Lover Boy Brutal Murder Widow Woman | Patrika News

शक के चलते प्रेमी ने विधवा प्रेमिका के साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे दंग

locationमथुराPublished: Feb 17, 2019 06:21:12 pm

महिला का पति पहले ही मर चुका है मृतक महिला पर उसके प्रेमी पप्पू को शक था कि किसी और से भी उसके संबध हैं।

crime

शक के चलते प्रेमी ने विधवा प्रेमिका के साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे दंग

मथुरा। विगत दिनों सन्दिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला का शव नेशनल हाईवे 2 पर स्थित एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है। 
ये है मामला 

जानकारी के मुताबिक थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव रामपुर की रहने वाली महिला 6 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी थी। महिला के परिजनों ने थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। रविवार की सुबह थाना फरह क्षेत्र के गांव महुअन में जब स्थानीय लोग खेतों की तरफ निकले तो महिला का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
शक के चलते प्रेमी ने की हत्या 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि गांव रामपुर के रहने वाले युवक के मृतक महिला के साथ प्रेम संबंध थे। महिला का पति पहले ही मर चुका है मृतक महिला पर उसके प्रेमी पप्पू को शक था कि किसी और से भी उसके संबध हैं। इसी बात से नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी पप्पू को हिरासत में ले लिया है उसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो