scriptरेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में बिकवाली | Selling of gold and silver at record prices | Patrika News
मंडी भाव

रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में बिकवाली

इंदौर बाजार 13-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 74300 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 84200 रुपए किलो

Apr 13, 2024 / 06:59 pm

विशाल मात

रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में बिकवाली

रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में बिकवाली

रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में बिकवाली
इंदौर. रेकॉर्ड भाव पर वायदा कारोबार में बिकवाली आने से तेजी थमी। वायदा में तेजी को ब्रेक लगने से सराफा बाजार में बिल पर सोना 800 रुपए घटकर 74300 रुपए दस ग्राम पर आया। कॉमेक्स पर सोना 2343.90 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 27.84 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 73800 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 68000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 81200 व टंच 81400 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 74300 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 84200 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 900 रुपए प्रति नग रहा।

प्याज में तेजी के आसार
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू की आवक बढऩे के बाद भी भाव मजबूत रहे। प्याज में आगे स्टॉकिस्टों की अच्छी खरीदी निकलने के आसार है। मंडी में प्याज की आवक कम है, जिससे भाव तेज हो सकता है। मंडी में प्याज की 12 हजार, आलू की 17 हजार व लहसुन की 15 हजार बोरी आवक हुई। आलू बेस्ट 2000 से 2200, एवरेज 1700 से 1800, प्याज महाराष्ट्र 1600 से 1750, लोकल 1100 से 1300, एवरेज 800 से 900, लहसुन ऊंची 16000 से 17500, बोल्ड 12000 से 12500, मीडियम 11000 व बारिक 9000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
सरसों की क्रशिंग 105 लाख टन पर पहुंचने की उम्मीद
इंदौर सरसों रबी सीजन की सबसे तिलहन फसल है और इसकी अधिकांश फसल की कटाई-तैयारी भी पूरी हो चुकी है। उस्डा पोस्ट ने 2023-24 के मार्केटिंग सीजन के दौरान घरेलू प्रभाग में इसकी कुल क्रशिंग 105 लाख टन होने की संभावना व्यक्त करते हुए 2024-25 के सीजन में भी इसकी क्रशिंग मात्रा समान स्तर पर रहने का अनुमान लगाया है। उस्डा पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 के सीजन में भारत में सरसों का कुल बिजाई क्षेत्र 92 लाख हेक्टेयर रहा जबकि 1.2973 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज दर के साथ इसका कुल उत्पादन 120 लाख टन पर पहुंचने की संभावना है। सीजन के आरंभ में 9.50 लाख टन सरसों का पिछला बकाया स्टॉक था जिससे इसकी कुल उपलब्धता 129.50 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 के सीजन में 10.30 लाख टन के पिछला बकाया स्टॉक तथा 123 लाख टन के संभावित उत्पादन के साथ सरसों की कुल उपलब्धता 133.30 लाख टन पर पहुंच सकती है। इस तरह कुल 123 लाख टन सरसों का उपयोग होगा और सीजन के अंत में 10.30 लाख टन का अधिशेष स्टॉक बच जाएगा।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1490 से 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960 से 965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 910 से 915, मुंबई सोया रिफाइंड 955 से 960, मुंबई पाम तेल 960, इंदौर पाम 1030, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 940 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 5700 से 5750, एवरेज 5300 से 5500, रायड़ा 4600 से 4700, सोयाबीन 4700 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4900, लक्ष्मी 4875, प्रेस्टीज 4900, रुचि 4840, सांवरिया 4940, खंडवा 4875, धानुका 4935, एमएस नीमच 4950, एमएस पचोर 4875 व एवी 4850 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2875 रुपए।
—-
चना कांटा बढक़र 6400 रुपए क्विंटल के स्तर पर
इंदौर. प्रदेश में पिछले दो-दिन दिनों से मौसम खराब होने के साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने के कारण मंडियों में जिंसों की आवक बेहद कमजोर हो गई है। आवक कम होने के साथ मिलों की ऊंचे भाव पर खरीदी रहने से चना कांटा बढक़र 6400 रुपए क्विंटल के स्तर पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि सरकारी स्टॉक कम रहने तथा उत्पादन आंकड़े उम्मीद से कमजोर आने के कारण चने में मंदी के आसार नजर नहीं आ रहे है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5900, काबुली सूडान 6600, मसूर कनाड़ा 6250, तुवर लेमन नई 10800, गजरी 10300, तुवर सूडान 11500, तुवर सफेद 10500, तुवर तंजानिया 10800 व उड़द एफएक्यू 9475 रुपए।
दलहन: चना कांटा 6350 से 6400, विशाल नया 6300, डंकी 5500 से 5900, मसूर 6125, तुवर महाराष्ट्र 11400 से 11600, कर्नाटक 11600 से 11800, निमाड़ी 9800 से 11100, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 8000 से 8100, मीडियम 8200 से 8300, बोल्ड 8400 से 8500, मसूर दाल मीडियम 7300 से 7400, बोल्ड 7500 से 7600, तुवर दाल सवा नंबर 14200 से 14300, फूल 15000 से 15100, बेस्ट तुवर दाल 16000 से 16100, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, मूंग दाल मीडियम 10550 से 10650, बोल्ड 10750 से 10850, मूंग मोगर 11450 से 11550, बोल्ड 11650 से 11750, उड़द दाल मीडियम 11300 से 11400, बोल्ड 11500 से 11600, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12200 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12200, (42-44) 11900, (44-46) 11600, (58-60) 10100 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
ग्राहकी कमजोर रहने से कालीमिर्च में तेजी थमी
इंदौर. किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से कालीमिर्च में तेजी थमी। व्यापारियों का कहना है कि उत्पादक केंद्रों पर भले ही कालीमिर्च के दाम तेज हुए हो, लेकिन घरेलू बाजार में ग्राहकी का अभाव है। साबूदाना में भी खरीदी कमजोर हो चली है।
शकर 3880 से 3900, सुपर 3910, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90,
रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिग में 7200, सच्चामोती लूज में 6500, 1 किलो पैंकिंग में 7100, आधा किलो पैंकिंग में 7160, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7640, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7320, शिव ज्योति (1 किलो) 7240, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6820 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 114 व बाक्स में 120 से 138, खोपरा बूरा 2450 से 4500 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 545 से 550 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 588 से 610, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 315 से 340, मीडियम 347 से 360, बेस्ट 390, सौंफ मोटी 130 से 140, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 2000 से 2050, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2100 से 2150, 250 भरती 2150 से 2200, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 185 से 188, बेस्ट 220 से 223 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1460, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1470, चना बेसन 4100 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
8 हजार बोरी गेहंू की आवक
इंदौर. छावनी अनाज मंडी मेें गेहंू की 8000 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2400 से 2475, लोकवन गेहंू 2950 से 3000, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2200 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2490, संघवी निमरानी 2520 व मालनपुर 2430 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में बिकवाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो