scriptचार बार से हैं SP से विधायक, कभी नहीं बने मंत्री, शिवपाल के हैं करीबी | Political career of Samajwadi Party MLA Uday Raj Yadav | Patrika News

चार बार से हैं SP से विधायक, कभी नहीं बने मंत्री, शिवपाल के हैं करीबी

locationलखनऊPublished: Dec 10, 2016 12:11:00 pm

Submitted by:

Rohit Singh

साल 2002 में 14 वीं विधानसभा के चुनाव में वह दूसरी बार विधायक चुने गए। फिर वह 2002 से 2003 तक प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्य रहे।

shivpal yadav

shivpal yadav

लखनऊ। उदयराज यादव वर्तमान में उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनका जन्म 15 नवम्बर 1959 को उन्नाव जिले के रामनगर गाँव में हुआ था। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की।

उनका विवाह 22 मई 1982 को फूलमती यादव से हुआ। उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं। उदयराज यादव लगातार चार बार से विधायक बनते आ रहे हैं। 1996 में वह पहली बार 13 वीं विधानसभा में पुरवा से विधायक बने थे। जिसके बाद वह 1997 से 2001 तक सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य रहे।

sp

साल 2002 में 14 वीं विधानसभा के चुनाव में वह दूसरी बार विधायक चुने गए। फिर वह 2002 से 2003 तक प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्य रहे। 2007 में हुए 15 वीं विधानसभा के चुनाव में वह एक बार फिर विधायक चुने गए। 2007 से 2010 तक प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे।

साल 2012 के 16 वीं विधानसभा चुनाव में चौथी बार वह फिर पुरवा से विधायक चुने गए। जिसके बाद 2012 से 2013 तक सार्वजनिक उपक्रम एवं समिति के सदस्य रहे। हालांकि समाजवादी पार्टी सरकार में उदयराज यादव मंत्री नहीं बन पाए। उनके नाम की चर्चा कई बार चली।

मई 2015 में विधायक उदयराज यादव के बेटे मनीष यादव ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की
है। मनीष यादव को यूपीएससी एग्जाम में 338 वीं रैंक प्राप्त हुई थी। घर के राजनीतिक माहौल से दूर होकर पुरवा विधायक उदयराज यादव के पुत्र मनीष ने आईएएस परीक्षा में सफलता हासिल कर पिता और मां फूलमती के सपनों को साकार कर दिखाया था।

अभी हाल ही में सपा परिवार में मची कलह के बीच शिवपाल की ओर से उदयराज यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया है। उदयराज को उन्नाव में सीएम के नजदीकी समझे जाने वाले एमएलसी सुनील सिंह यादव ‘साजन’ विरोधी लॉबी में गिना जाता हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो