scriptयुवक का शव मिला, हत्या का संदेह | Youth found dead, suspected of murder | Patrika News
कोलकाता

युवक का शव मिला, हत्या का संदेह

युवक का शव मिला, हत्या का संदेह

कोलकाताApr 22, 2019 / 11:10 pm

Nirmal Mishra

kolkata

युवक का शव मिला, हत्या का संदेह

युवक का शव मिला, हत्या का संदेह

हुगली
रिसड़ा थानांतर्गत नेताजी संध्या बाजार इलाके में हेस्टिंग घाट पर सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहित कुमार तांती(19) के तौर पर हुई है। वह टोटो चालक था। वह रिसड़ा के संध्या बाजार का निवासी था। पुलिस ने बताया कि शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का इलाके के ही एक युवती से प्रेम सम्बन्ध था। युवती की हाल ही में शादी हुई थी। युवती कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। दोनों में फिर से संबंध बन गए थे। आरोप है कि इसे मामले में रविवार की दोपहर मिथुन नामक आदमी ने मोहित के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
मोहित के परिजनों के मुताबिक स्थानीय तृणमूल नेता पंकज सिंह के कार्यालय में रिसड़ा थाने की पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की एक बैठक हुई थी। आरोप है कि बैठक में भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। मोहित के पिता राजेश तांती ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या हुई है। रविवार को बैठक के दौरान उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वालों ने ही उसकी हत्या की है। वहीं रिसड़ा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Home / Kolkata / युवक का शव मिला, हत्या का संदेह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो