scriptबंगाल में पुलिस की नाक के नीचे चल रहे हथियार बनाने के कारखाने | The business of illegal illegal making in Bengal is spreading rapidly | Patrika News
कोलकाता

बंगाल में पुलिस की नाक के नीचे चल रहे हथियार बनाने के कारखाने

खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस को झांसे दे रहे हैं अपराधी

कोलकाताJun 09, 2019 / 09:57 pm

Ashutosh Kumar Singh

kolkata West Bengal

बंगाल में पुलिस की नाक के नीचे चल रहे हथियार बनाने के कारखाने

कोलकाता

बंगाल में अवैध असलहा बनाने का कारोबार तेजी से फैल रहा है। पुलिस की नाक के नीचे मौत का सामान बनाने का अवैध धंधा तेजी से फैल रहा है। अवैध असलहा कारखाने के कारोबारी खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस को झांसा दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण लगभग एक पखवाड़े पहले सामने आया था, जब खास कोलकाता में असलहा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ था। मौत के सामान के सौदागर स्ट्रैंड रोड में कस्टम हाउस के नजदीक अवैध असलहा का कारखाना चला रहे थे। फिर उनसे पूछताछ के बाद कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने हावड़ा के पिलखाना इलाके में भी अवैध असलहा के कारखाने का भंडाफोड़ किया था। अवैध कारोबार के संबंध में मोहम्मद चांद उर्फ सोनू, मोहम्मद सुल्तान एवं सिन्टू नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, बर्दवान, मालदह आदि जिलों में भी अवैध असलहा कारखाने का भड़ाफोड़ किया गया था।
——

मुंगेर से लाते हैं कारीगर

पुलिस के अनुसार बंगाल में मौत का सामान बनाने वाले बिहार के मुंगेर से कारीगर ला रहे हैं। अब मामले में जितने लोग पकड़े गए हैं, उनमें से अधिकांश मुंगेर के हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार का मुंगेर इलाका अवैध असलहा निमार्ण क्षेत्र में पूरे भारत में अलग पहचान रखता है। यहां के कारीगर किसी भी तरह के असलहा के डिजाइन का असलहा बनाने में एक्सपर्ट होते हैं।
——–

लेथ मशीन की आड़ लेते हैं कारोबारी

कोलकाता पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार कारोबारी लेथ मशीन की आड़ ले रहे हैं। दिन के उजाले में वहां लेथ मशीन का काम करते हैं और रात में मौत का सामान बनाते हैं। पुलिस लेथ मशीन वाले कारखानों पर नजर रख रही है।
——
इनका कहना है

हाल के दिनों में कोलकाता समेत राज्य में अवैध असलहा का कोराबार बढ़ा है। पुलिस नजर रख रही है। इतनी बढ़ी संख्या में अवैध हथियार के कारखानों का भंडाफोड़ पुलिस की सक्रियता का परिणाम है।
जावेद शमीम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कोलकाता

Home / Kolkata / बंगाल में पुलिस की नाक के नीचे चल रहे हथियार बनाने के कारखाने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो