scriptLS Poll 2019 Result : बंगाल के राज्यपाल ने जनता को कहा… | LS Poll 2019 Result: The Governor of Bengal told the public ... | Patrika News
कोलकाता

LS Poll 2019 Result : बंगाल के राज्यपाल ने जनता को कहा…

राज्य और राष्ट्र की समृद्धि और प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील

कोलकाताMay 25, 2019 / 09:46 pm

Ashutosh Kumar Singh

kolkata west bengal

LS Poll 2019 Result : बंगाल के राज्यपाल ने जनता को कहा…

कोलकाता

लोकसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार को राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने राज्य वासियों को धन्यवाद दिया है। राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में राज्यपाल ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया है।
चुनाव बाद राज्य के माहौल को शांत और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने की अपील करते हुए राज्यपाल ने कहा है कि बंगाल एक समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है। उन्होंने राज्य वासियों से शांति बनाए रखने और राज्य और राष्ट्र की समृद्धि और प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि चुनाव से पूर्व केंद्र और राज्य के टकराव के हर एक मुद्दे पर जब-जब राज्यपाल ने हस्तक्षेप किया है तब-तब ममता बनर्जी की सरकार ने उनपर भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। हालांकि राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी किसी भी आरोप से कभी नहीं डिगे और अपने कुशल प्रशासनिक रुख पर हमेशा कायम रहे हैं।

Home / Kolkata / LS Poll 2019 Result : बंगाल के राज्यपाल ने जनता को कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो