scriptविधानसभा चुनाव2018 पुराने महारथियों के भरोसे चुनावी रण उतरेगी भाजपा | Assembly elections, announcement of BJP candidates | Patrika News
खरगोन

विधानसभा चुनाव2018 पुराने महारथियों के भरोसे चुनावी रण उतरेगी भाजपा

महेश्वर से राजकुमार मेव का कटा टिकट, भूपेंद्र आर्य होंगे प्रत्याशी, खरगोन से बालकृष्ण पाटीदार और बड़वाह में हितेंद्रसिंह सोलंकी होंगे भाजपा के उम्मीदवार

खरगोनNov 02, 2018 / 12:35 pm

हेमंत जाट

Assembly elections, announcement of BJP candidates

Assembly elections, announcement of BJP candidates

खरगोन.
दिल्ली में दो दिन चली भारी कसमकश के बाद भाजपा ने शुक्रवार को प्रदेश के १७७ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें निमाड़ अंचल के खरगोन जिले में पार्टी ने पुराने ही नेताओं पर अपना दाव खेला है। पार्टी से किसी भी नए चेहरे को चुनाव में मौका नहीं मिला है। विधानसभा चुनाव में भाजपा पुराने ही महारथियों के भरोसे चुनावी रण में उतरेगी। पार्टी की पहली सूची में खरगोन की सभी छह विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें खरगोन से राज्यमंत्री और वर्तमान विधायक बालकृष्ण पाटीदार को फिर से टिकट मिला है। वहीं बड़वाह विधायक हितेंद्रसिंह भी लगातार चौथी बार टिकट हासिल करने में सफल रहे। महेश्वर में आठ साल से पार्टी के विधायक रहे राजकुमार मेव का टिकट काटा गया है। भीकनगांव में पूर्व विधायक धूलसिंह डावर और भगवानपुरा सीट पर पूर्व विधायक जमनासिंह पर पार्टी ने फिर से अपना दाव खेला है। जबकि कसरावद में आत्माराम पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।
२००८ की तस्वीर फिर तैयार
चुनाव में भाजपा ने जिन प्रत्याशियों को मौका दिया है, उसमें २००८ के सभी चेहरों को शामिल किया गया है। भाजपा के टिकट फाइनल होने से तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। पार्टी ने एकमात्र उम्मीदवार का बदलाव महेश्वर में किया है। यहां २००८ में भूपेंद्र आर्य विधायक चुने गए थे। इस बार पार्टी ने फिर से आर्य को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार हो रहा है।

महिला प्रत्याशी को नहीं मिला मौका
पार्टी से महिला प्रत्याशी को टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कई महिला नेता इस दौड़ में शामिल थी, जिन्हें इस बार निराशा हाथ लगी है। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भाजपा ने भीकनगांव में महिला प्रत्याशी के रूप में नंद्रा ब्राह्मणे को टिकट दिया था।
भाजपा से इनकों मिला टिकट
विधानसभा प्रत्याशी
खरगोन बालकृष्ण पाटीदार
कसरावद आत्मराम पटेल
महेश्वर भूपेंद्र आर्य
बड़वाह हितेंद्रसिंह सोलंकी
भीकनगांव धूलसिंह डावर
भगवानपुरा जमनासिंह सोलंकी

Home / Khargone / विधानसभा चुनाव2018 पुराने महारथियों के भरोसे चुनावी रण उतरेगी भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो