scriptvideo: पचास सदस्य बनाने वाले ही बनेंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य | Prepare for BJP membership campaign | Patrika News
कटनी

video: पचास सदस्य बनाने वाले ही बनेंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य

6 जुलाई से प्रारंभ होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारी जोरों पर, बैठकें आयोजित कर दिए जा रहे निर्देश.
– कटनी जिले में 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान नए सदस्य जोडऩे पर रहेगा फोकस.
– खजुराहो लोकसभा सांसद वीडी शर्मा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता कैसे बनाएं नए सदस्य.
– 3 जुलाई से मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान की रणनीति को दिया जाएगा अंतिम रुप।
 

कटनीJul 02, 2019 / 08:21 am

raghavendra chaturvedi

Prepare for BJP membership campaign

3 जुलाई से मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान की रणनीति को दिया जाएगा अंतिम रुप

कटनी. भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में पूरे देश में 6 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसके लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ की हैं। अब तक 12 करोड़ सदस्य देशभर में हैं, इसके बढ़ाकर 14 करोड़ से ज्यादा करने का लक्ष्य है। भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर 29 जून को जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि जब जनादेश इतना बड़ा हो तो जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती है। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा में मिले जनता के आशीर्वाद को संभालना एक चुनौती है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूरे मंत्रीमंडल ने पहले दिन से काम में जुट कर इस चुनौती को पूरा करने को ध्येय रखा है।
breaking: प्रभारीमंत्री के कटनी पहुंचते ही गरमाया विजयराघवगढ़ में स्टोन क्रेशर का मुद्दा, देखें वीडियो

यहां तो प्रभारीमंत्री को भी गलत जानकारी देने में नहीं हिचकिचा रहे अफसर

देश भर में चुन कर आये जनप्रतिनिधियों ने जनता के इस विश्वास को अपने विजय जुलूस, फूलमालाओं, स्वागत सत्कार से ज्यादा जिम्मेदारी निभाने पर केन्द्रित कर देश सेवा में जुट गये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता को पार्टी से जोडऩे के इस विशाल सदस्यता अभियान में जुट गया है। हम सभी कार्यकर्ता सदैव आगे के कार्य पर ध्यान केन्द्रित करते हैं, तभी तो आज दुनिया में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ग को पार्टी में जोडऩे के लिए यह सदस्यता अभियान व्यापक तौर पर चलेगा। इसमें इस बार कुछ परिवर्तन किये गये हैं। मिस्ड काल करने के बाद कुछ जानकारियों को आन लाइन या फिर आफ लाइन भरना होगा। इसके बाद इस सदस्यता का सत्यापन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी 13 मंंडलों में यह सदस्यता अभियान पूरे उत्साह के साथ संचालित करने प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां भी की गई हैं।
भाजपा की बैठक में शामिल नहीं हुए शहर विधायक, शाम को सरकारी बैठक में रहे मौजूद

video: रिटायर हुईं सफाईकर्मी तो पूरे शहर में कुछ इस तरह निकला जुलूस


6 जुलाई से 11 अगस्त तक कटनी जिले में रिकार्ड नये सदस्यों को जोडऩे बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रियता के साथ कार्य में जुटेंगे। जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारियों को कटनी जिले में भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 साधाराण सदस्य बनाना आवश्यक है।
3 जुलाई को मंडल स्तर पर वृहद बैठकें होंगी। जिसमें रूप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यता अभियान की पूरी जानकारी सोशल मीडिया के संभागीय प्रभारी अश्वनी जोधवानी द्वारा दी गई। उन्होंने 8980808080 नंबर पर मिस्ड काल करने के बाद आने वाले लिंक और फिर आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो