scriptगुस्साए मंत्री बोले, पुलिस का ध्यान चौथ वसूली पर, ग्रामीण ही नहीं पुलिस भी डरी है डकैतों से | dacoits beat firing case: Minister Ramesh meena visit masalpur | Patrika News
करौली

गुस्साए मंत्री बोले, पुलिस का ध्यान चौथ वसूली पर, ग्रामीण ही नहीं पुलिस भी डरी है डकैतों से

मासलपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में डकैतों द्वारा फायरिंग (Dacoits Beat Firing) करने की घटना के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीना (Ramesh meena) गांवों में पहुंचे तथा ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन दिया।

करौलीJun 13, 2019 / 08:15 pm

Kamlesh Sharma

Minister Ramesh meena

Minister Ramesh meena

मासलपुर (करौली)। क्षेत्र में डकैतों द्वारा बुधवार को दिनदहाड़े केशपुरा एवं फदालपुरा गांव में महिलाओं की पिटाई करने, फायरिंग करके दहशत फैलाने तथा लूट करने की वारदात से पीडि़तों को दिलासा देने के लिए गुरुवार को काबीना मंत्री रमेश मीणा उनके गांव पहुंचे।
मंत्री ने ग्रामीणों से वारदात के बारे में जानकारी ली और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंत्री ने मौके से ही गृह सचिव से फोन पर वार्ता की और घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई।
इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस पर अपराधियों से मिलीभगत के आरोप फिर दोहराए। कहा कि पुलिस की अकर्मण्यता से जिला में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। मंत्री ने पुलिस की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जताते हुए बोला कि पुलिस अपराध रोकने के प्रति गंभीर नहीं है। उसका ध्यान केवल चौथ वसूल पर टिका रहता है।
दस्यु जगन ने फैलाई दहशत,बन्दूकों की नोंक पर महिलाओं को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया

इसी कारण अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस मीडिया मेनजमेंट के जरिए से सिर्फ अखबारों में सुर्खियां बटोर रही हैं। जबकि आमजन पुलिस की स्थिति से नाखुश है।
लोगों में डकैतों का इतना भय समाया हुआ है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी लोग खुले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि पुलिस भी डकैतों से डरी हुई है।
मंत्री ने कहा कि पीडि़त परिवारों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पुलिस की अपराधियों के साथ मिलीभगत की भी उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाएगी।

डकैतों ने दिनदहाड़े गांवों में की फायरिंग, लूटपाट, महिलाओं को बंदूक की बटों से पीटा
Dacoits Beat Firing
यह था मामला
मासलपुर थाने के दो गांवों में डकैतों ने बुधवार दोपहर दनादन बंदूक से फायरिंग कर दहशत फैला दी, महिलाओं को बंदूक की बटों से पीटा तथा लूटपाट भी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक डकैत धौलपुर जिले की तरफ भाग गए थे। मासलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डकैतों का गिरोह बोलेरे गाड़ी से केशपुर गांव में पहुंचा, गांव में पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग कर दी।
महिलाएं तथा बच्चे घरों में घुस गए। दोपहर के समय पुरुष काफी संख्या में गांव से बाहर थे। डकैतों ने 15-20 घरों के सामने फिल्मी स्टाइल में खड़े होकर फायरिंग की तथा महिलाओं से अभद्रता की। वे महिलाओं से सामान लूटकर ले भी गए। इस दौरान महिलाओं को बंदूक की बटों से भी पीटा गया, तीन चार महिलाएं चोटिल भी हुई है। इसके बाद डकैत बोलेरे गाड़ी से फादलपुरा गांव पहुंचे, वहां भी अचानक फायरिंग कर दी। डर के मारे लोग घरों में दुबक गए। डकैत इस गांव से लूटपाट कर धौलपुर जिले की तर भाग गए।

Home / Karauli / गुस्साए मंत्री बोले, पुलिस का ध्यान चौथ वसूली पर, ग्रामीण ही नहीं पुलिस भी डरी है डकैतों से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो