scriptलिफ्ट खराब होने से कचरा पात्र नही उठ सके | Garbage vessels could not rise due to lift failure | Patrika News
झालावाड़

लिफ्ट खराब होने से कचरा पात्र नही उठ सके

-एक सप्ताह से गंदगी से भरे पड़े दुर्गंध मार रहे -दूसरी ओर मनाया जा रहा स्वच्छता अभियान

झालावाड़Oct 06, 2019 / 10:10 am

jitendra jakiy

Garbage vessels could not rise due to lift failure

लिफ्ट खराब होने से कचरा पात्र नही उठ सके

लिफ्ट खराब होने से कचरा पात्र नही उठ सके
-एक सप्ताह से गंदगी से भरे पड़े दुर्गंध मार रहे
-दूसरी ओर मनाया जा रहा स्वच्छता अभियान
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सरकारी स्तर पर जोर शोर से शहर में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता के दावे किए जा रहे है वहंी दूसरी ओर इसकी हकीकत कुछ ओर ही नजर आ रही है। शहर में कचरा पात्रों को उठाने वाली लिफ्ट खराब होने से सारे कचरा पात्र करीब एक सप्ताह से गंदगी व कचरे से भरे पड़े है। इससे शहर में चारो ओर दूषित वातावरण हो रहा है। नगर परिषद की ओर से कचरा डम्पिंग स्थानों पर लिफ्ट से उठने वाले कचरा पात्र रखे हुए है जिन्हे नियमित रुप से लिफ्ट वाले वाहन से उठा कर खाली कर वापस उसी स्थान पर रख दिया जाता है। लेकिन गत एक सप्ताह से लिफ्ट खराब होने से गंदगी से भरे कचरा पात्र नही उठ पा रहे है। पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी ने शहर का दौरा कर कई कचरा पात्रों की स्थिति देखी तो गागरोन रोड़, मास्टर कॉलोनी, कुम्हार मोहल्ला, मूर्ति चौराहे के निकट, मंगलपुरा, जवाहर कॉलोनी बड़ा बाजार, राड़ी के बालाजी रोड़ सहित कई स्थानों पर कचरा पात्र गंदगी से भरे नजर आए वहीं उनके आसपास भी गंदगी व कचरा फैला नजर आया। आमजन परेशान हो रहे है।
-शहर में रखे है 100 कचरा पात्र
शहर में वैसे तो विभिन्न मोहल्लो व स्थानो पर 120 कचरा पात्र रखे है इसमें से करीब 20 अनुपयोगी हो रहे है। इस प्रकार शहर में इन दिनो करीब एक सौ कचरा पात्र गंदगी व कचरे से अटे पड़े है व दुर्गंध फैला रहे है। इनके आसपास से गुजरना ही दूभर हो रहा है तो इनके निकट रहने वालों की स्थिति की सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि लिफ्ट वाले वाहन से कई बार कचरा पात्रों के अलावा अन्य भारी सामान भी उठाए जाते है इससे अक्सर लिफ्ट खराब हो जाती है।
-शहर में चल रहा स्वच्छता अभियान
शहर में इन दिनो महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता के लिए विभिन्न कार्यक्र्रम आयोजित किए जा रहे है। शुक्रवार शाम को भी झालावाड़ व झालरापाटन के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया था। कई अधिकारी व आम जन भी श्रमदान कर सफाई कर रहे है लेकिन कचरा नही उठ पाने से अभियान की सार्थकता पर प्रश्र चिंह लग रहा है।
-लिफ्ट खराब होने से आई परेशानी
इस सम्बंध में नगर परिषद आयुक्त दयावंती सेनी का कहना है कि नगर परिषद की ओर से शहर के कचरा पात्रों को उठाने वाले वाहन की लिफ्ट खराब हो गई इस कारण कचरा पात्र खाली नही हो पा रहे है। शीघ्र ही लिफ्ट ठीक होते ही कचरा पात्रों की गंदगी को खाली कर दिया जाएगा।

Home / Jhalawar / लिफ्ट खराब होने से कचरा पात्र नही उठ सके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो