हुआ धमाका, उड़ा धूल का गुब्बार…
मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को पुंछ जिले के मेंधर उपखंड के बालाकोट गाँव में घरों के पास 120 मिमी का जिंदा मोर्टार मिला था। किसी भी स्थानीय निवासी को नुकसान ना पहुंचे यह बात ध्यान में रखते हुए सेना ने इसे सुनसान जगह पर ले जाकर नष्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी सावधानी से सेना के जवानों ने इसे नष्ट किया। एक बड़े धमाके के साथ मोर्टार फटा। चारों तरफ धूल ही धूल हो गई।
सेना ने बचाई गोलीबारी में फंसे बच्चों की जान…
बता दें कि पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने और सीमा से सटे इलाकों पर बम दागने से वह पीछे नहीं हट रहा है। इसे आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 9.45 पर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बालाकोट में गोलीबारी की थी। इस बीच करीब छह स्कूलों में पढ़ रहे बच्चें बिल्डिंग में फंस गए। सेना ने मोर्चा संभाला और बच्चों को सही सलामत निकाला।
पाक ने टेके घुटने, लहराया सफेद झंडा फिर…
पाक की कायराना हरकत और भारतीय सेना की दिलेरी एक बार फिर दिखी जब सीजफायर की शुरूआत करने वाले पाक ने सफेद झंडे दिखाते हुए अपने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान की ओर से बीते दिनों पीओके के हाजीपुर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सेना के सूत्रों के अनुसार 10—11 सितंबर को भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तानी जवान गुलाम रसूल को मार गिराया। रसूल पाक के पंजाब प्रांत का रहने वाला था। शव ले जाने की कोशिशों के बीच एक ओर पाक जवान मारा गया। इसके बाद पाक सैनिकों ने 13 सितंबर को सफेद झंडा लहराते हुए युद्ध विराम की मांग की और अपने सैनिकों के शव ले गए। इय घटना का वीडियो सामने आया है।