scriptस्वास्थ्य शिविर में 215 मरीजों को किया लाभान्वित | 215 patients benefitted from health camps | Patrika News
जालोर

स्वास्थ्य शिविर में 215 मरीजों को किया लाभान्वित

www.patrika.com/rajasthan.news

जालोरJun 17, 2019 / 01:11 pm

Jitesh kumar Rawal

jalore#ahore

जालोर. ब्रह्माकुमारी में निशुल्क चिकित्सा शिविर

जालोर व आहोर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

जालोर. ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को चतुर्थ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर सहित आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। इस दौरान करीब 40 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। माउंट आबू से प्राकृतिक चिकित्सा प्रभाग से आए डॉ. श्याम भाई ने बताया कि हर बीमारी का इलाज हमारे अपने मन में छिपा है। उन्होंने भोजन अच्छी तरह से धीरे-धीरे खाने को कहा। ताकि बदहजमी, एसिडिटी और गैस की समस्या ना हो। इससे कई प्रकार की बीमारियां भी होती है। भोजन भी उतना ही करना चाहिए, जितना सही तरह से हजम हो सके। इसके अलावा उन्होंने सफेद शक्कर का उपयोग नहीं या बेहद कम करने, चाय का सेवन अधिक नहीं करने व हरी सब्जियों-फलों का अधिकाधिक सेवन करने की बात कही। इसके बाद उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। इस निशुल्क शिविर का आयोजन हर महीने के तीसरे रविवार को राजयोंग केंद्र पर सुबह 10 से दोपहर 1 व दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होता है। शिविर का समापन रंजु दीदी ने सभी का आभार व्यक्त कर किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में मन को स्वस्थ रखने के लिए राजयोग का अभ्यास भी निशुल्क कराया जाता है। जिससे मन में सकारात्मक चिंतन का संचार होता है और स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने निशुल्क राजयोग का अभ्यास करने के लिए सभी शहरवासियों और मरीजों को सुबह 7 से 11 बजे व शाम 5 से रात 9 बजे तक समय निकालकर आने का निमंत्रण दिया।

जांच कर उपचार किया
आहोर. कस्बे के शक्ति सराय में भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 175 मरीजों का उपचार किया गया। मुख्य अतिथि परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री पदमाराम चौधरी रहे। अध्यक्षता सरपंच डॉ.मंजू मेघवाल ने की। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.पियांक भट्ट, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ.कमल नागर, स्पाइन सर्जन डॉ.ऋत्विज भट्ट, पेट व आंत विशेषज्ञ डॉ.नीरव वकाणी ने उपचार किया। शाखा अध्यक्ष जेठूसिंह मांगलिया, मदनसिंह बालोत, लालाराम देवासी, रिखबेश सुथार, एडवोकेट गजेन्द्रसिंह मांगलिया, वासु तिवारी, नारायणसिंह राठौड़, कानाराम दमामी, रामचंद्र ओझा, ईश्वरसिंह राजावत, व्यापार संघ के अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, रतनसिंह, धीरज चौधरी, कांतिलाल सोनी, रमेशकुमार सोनी ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

Home / Jalore / स्वास्थ्य शिविर में 215 मरीजों को किया लाभान्वित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो