scriptइस बार विशेष है सावन…भक्तों के जयकारे से गुंजा शिवालय…देखिए वीडियो | sawan shivaliya lord shiva temple jaipur tadkeswer shivalya jharkhan | Patrika News
जयपुर

इस बार विशेष है सावन…भक्तों के जयकारे से गुंजा शिवालय…देखिए वीडियो

श्रावण प्रतिपदा में सूर्य प्रधान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 17 जुलाई से सावन की शुरुआत हुई थी….आज सावन का पहला सोमवार है…सुबह से ही शिव मंदिरों में हर हर महादेव का जयघोष सुनाई देने लगा…. श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के घोष से भोलेनाथ को जलार्पण किया। वहीं कई मंदिरों में रुद्री पाठ हो रहे हैं। शहर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झाड़खंड महादेव, धुलेश्वर महादेव मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, जंगलेश्वर महादेव मंदिर, आमेर के भूतेश्वर महादेव मंदिर, अम्बकेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में जलार्पण करने वालों का ब्रह्ममुहूर्त से ही तांता लगा रहा

जयपुरJul 22, 2019 / 10:19 am

KAMLESH AGARWAL

sawan shivaliya lord shiva temple jaipur tadkeswer shivalya jharkhan

यहां पढ़ें, सावन के सोमवार से जुड़ी हर वह बात जिसे जानना है जरूरी

जयपुर

श्रावण प्रतिपदा में सूर्य प्रधान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 17 जुलाई से सावन की शुरुआत हुई थी….आज सावन का पहला सोमवार है…सुबह से ही शिव मंदिरों में हर हर महादेव का जयघोष सुनाई देने लगा…. श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के घोष से भोलेनाथ को जलार्पण किया। वहीं कई मंदिरों में रुद्री पाठ हो रहे हैं। शहर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झाड़खंड महादेव, धुलेश्वर महादेव मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, जंगलेश्वर महादेव मंदिर, आमेर के भूतेश्वर महादेव मंदिर, अम्बकेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में जलार्पण करने वालों का ब्रह्ममुहूर्त से ही तांता लगा रहा… क्वींस रोड स्थित झारखंड महादेव मंदिर में अलसुबह से शिवजी के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी। अलसुबह ४.३० बजे झारखंड महोदव मंदिर में पट खुले, इसके बाद आरती हुई। सुबह ५ बजे से श्रद्धालुओं को शिवजी के जलाभिषेक के लिए प्रवेश दिया गया… श्रीबब्बू सेठ मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि भक्त शाम ४ बजे तक शिवजी के जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके बाद शिवजी के फूलों की विशेष झांकी सजाई जाएगी। झांकी के दर्शन रात ११.३० बजे तक होंगे। चौड़ा रास्ता स्थित ताडक़ेश्वर महोदव मंदिर में ताडक़ बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइनें लगी…भक्त सुबह ४ बजे से शाम ४ बजे तक बाबा के जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद ताडक़ बाबा के आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। वहीं मंदिर को मोगरों के फूलों से सजाया जाएगा। दिनभर मंदिर में श्रद्धालु ताडक़ बाबा के जलाभिषेक करेंगे। यहां महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगेगी। मंदिर में कावड़ यात्राएं भी आ रही है….30 दिन के सावन मास के दौरान चार सोमवार आएंगे, जिनमें कि अलग-अलग योग देखने को मिलेंगे। वहीं, 15 अगस्त को श्रावण नक्षत्र और सौभाग्य योग में सावन की समाप्ति होगी। समूचे मास ताड़केश्वर मंदिर, झाडखंड महादेव व सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों मेंरुद्राभिषेक व सहस्त्रघट सहित अन्य अनुष्ठान होंगे। अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के बीच सोम प्रदोष व्रत : 29 जुलाई को तथा 12 अगस्त को आएगा। वहीं, सावन के तीसरे सोमवार को त्रियोग का संयोग भी बनेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो