script‘मोदी सरकार ने महबूबा मुफ्ती की सरकार को समर्थन देकर आतंकियों के हौसले बढ़ाए’ | pratap singh khachariyawas attacks on modi govt | Patrika News
जयपुर

‘मोदी सरकार ने महबूबा मुफ्ती की सरकार को समर्थन देकर आतंकियों के हौसले बढ़ाए’

प्रतापसिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महबूबा मुफ्ती की सरकार को जम्मू कश्मीर में समर्थन देकर आतंकियों के हौसले बढ़ाए।

जयपुरFeb 19, 2019 / 01:10 pm

santosh

modi
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि अमित शाह को अपने 5 वर्ष के केंद्र सरकार के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। भाजपा सरकार ने नारा दिया था कि अब और नहीं पेट्रोल डीजल और महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा हवा हो गया।
15 लाख खाते में डालने और अच्छे दिनों के इंतजार में लोगों की आंखें थक गई। ना तो अच्छे दिन आए ना ही 15 लाख मिले। हिंदुस्तान की जनता को नोटबंदी और जीएसटी ने ठग लिया। अब अपनी उपलब्धियां जीरो होने के कारण सिर्फ कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस पर सवाल खड़े करके शाह अपनी सरकार की असफलताओं को नहीं छुपा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महबूबा मुफ्ती की सरकार को जम्मू कश्मीर में समर्थन देकर आतंकियों के हौसले बढ़ाए।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही कांग्रेस प्रदेश के मतदाताओं का रेकॉर्ड ‘घर-घर कांग्रेस-एप’ में दर्ज करने का अभियान शुरू कर रही है। इसके लिए करीब 1 लाख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन्हें एप का पासवर्ड दिया जाएगा। जो सीधे अपने बूथ से पार्टी समर्थित परिवार के मुखिया का रेकॉर्ड ‘एप’ में दर्ज करेंगे। इसके बाद ऐसे मतदाता दर्ज होंगे जो किसी पार्टी सेजुड़े हुए नहीं है और माहौल के साथ वोट देने का रुख करते हैं।
इससे पार्टी प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं से सीधे जुड़ जाएगी। उन्हें बाद में मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश भी सीधे तत्काल भेजे जा सकेंगे। प्रत्येक बूथ से एक पदाधिकारी को मुख्य रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। राज्य में 51 हजार से ज्यादा बूथ हैं। इसके अलावा 50 हजार से ज्यादा वे पदाधिकारी व कार्यकर्ता चिन्हित किए गए हैं, जो शक्ति एेप में बेहतर काम कर रहे हैं।
बेहतर काम करने के लिए पार्टी की ओर से इन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद या फिर सरकार में भागीदारी के लिए आश्वासन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इनकी उल्लेखनीय काम के लिए राहुल गांधी, अशोक गहलोत व सचिन पायलट से भी मुलाकात कराई जा सकती है।

Home / Jaipur / ‘मोदी सरकार ने महबूबा मुफ्ती की सरकार को समर्थन देकर आतंकियों के हौसले बढ़ाए’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो