scriptहॉकी के सूरमा संदीप अब नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में | HOCKEY'S LIVING LEGEND SANDEEP SINGH'S STATUE UNVEILED | Patrika News
जयपुर

हॉकी के सूरमा संदीप अब नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह की वैक्स स्टेच्यू को अब नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में जगह दी गई है।

जयपुरNov 02, 2018 / 08:41 pm

Surya Pratap Singh Rajawat

sandeep singh

sandeep singh

हॉकी जगत के सूरमा संदीप सिंह अब नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम की शोभा बढ़ाएंगे। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके संदीप सिंह की वैक्स स्टेच्यू को अब नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में जगह दी गई है। संदीप ने जिस तरह अपने जीवन के संघर्ष से पार पाकर अपना मुकाम बनाया, उसी का परिणाम है कि उनकी वैक्स स्टेच्यू यहां रखी गई है। इस खास मौके पर संदीप सिंह खुद अपने परिवार के साथ यहां मौजूद थे। संदीप ने इस मौके पर हमेशा मेहनत के बल पर आगे बढऩे का संदेश दिया। गौरतलब है कि दुनिया में पहली बार किसी हॉकी प्लेयर की वैक्स स्टेच्यू किसी म्यूजियम में लगाई गई है। इस मौके पर संदीप के साथ उनके पिता गुरुचरण सिंह भिंडर, मां दलजीत कौर भिंडर, भाई बिक्रमजीत सिंह भिंडर समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।
हॉकी टीम के पूर्व कप्तान को हॉकी प्लेयर्स ने अपनी तरह का अनोखा सम्मान दिया। जयपुर हॉकी टीम ने हॉकी स्टिक की चैन बनाकर संदीप का अभिनंदन किया। संदीप की स्टेच्यू की हाइट 6.2 फुट है और उसका वजन करीब 48 किलोग्राम है। इस बनाने में चार महीने का समय लगा है। इस मौके पर जयपुर वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी कोशिश है कि संदीप जैसी हस्ती जिन्होंने बड़ी बड़ी परेशानियों को राह में रोड़ा नहीं बनने दिया, उन्हें सबके सामने पेश करें, जिससे लोग प्रेरणा ले सकें।

Home / Jaipur / हॉकी के सूरमा संदीप अब नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो