scriptकांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी नए सिरे से तैयार, कभी भी हो सकती है घोषणा | Congress Seva Dal executive can be re-prepared | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी नए सिरे से तैयार, कभी भी हो सकती है घोषणा

लोकसभा चुनाव के बाद भंग की गई प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी अब नए रूप में सामने आएगी। सेवादल की नई प्रदेश कार्यकारिणी बनकर तैयार है और कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही कार्यकारिणी इसी माह के अंत तक घोषित हो जाएगी।

जयपुरJul 22, 2019 / 02:10 pm

firoz shaifi

congress

congress party

जयपुर। लोकसभा चुनाव के बाद भंग की गई प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी अब नए रूप में सामने आएगी। सेवादल की नई प्रदेश कार्यकारिणी बनकर तैयार है और कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही कार्यकारिणी इसी माह के अंत तक घोषित हो जाएगी। सेवादल से जुड़े सूत्रों की माने तो संगठन में लंबे समय से पदों पर काबिज नेताओं के स्थान पर अब लोगों को मौका दिया जा रहा है, इसके अलावा युवाओं को भी कार्यकारिणी में खासी जगह दी गई है, जिससे और अधिक संख्या में युवा सेवादल से जुड़ सकें।
वहीं नई कार्यकारिणी के साथ ही सेवादल के परंपरागत चले आ रहे संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किया गया है। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अब प्रदेशाध्यक्ष कहलाएंगे तो वहीं प्रदेश संगठक और संगठन मंत्री सचिव और संयुक्त सचिव कहलाएंगे। इसके अलावा सेवादल में उपाध्यक्ष और महासचिव के नए पद सृजित किए गए हैं।

योग्य कार्यकर्ताओं की खोज के लिए लगाए थे पर्यवेक्षक
दरअसल लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी भंग कर नए सिरे कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए थे। साथ ही निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की तलाश के लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक एक पर्यवेक्षक को नियुक्त किया था। जिस पर 22 जून से लेकर 24 जून तक पर्यवेक्षकों ने प्रभार वाले जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं की जमीनी फीडबैक लेकर योग्य कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजी थी। जिसके बाद कार्यकारिणी गठन का काम शुरू हुआ था।
बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी 15 जुलाई तक घोषित करने की बात कही गई थी, लेकिन विधानसभा सत्र में व्यस्तता के चलते कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई लेकिन अब शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित होने के संकेत सेवादल से जुड़े नेताओं ने दिए हैं।

ऐसी होगी सेवादल की कार्यकारिणी
जानकारों की मान तो प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 42 सचिव और 42 संयुक्त सचिव को रखा गया है। इसके अलावा एक समन्वयक का पद, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर, एक कोषाध्यक्ष और एक ध्वज वंदन प्रभारी का पद कार्यकारिणी में सृजित किया गया है।

Home / Jaipur / कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी नए सिरे से तैयार, कभी भी हो सकती है घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो