scriptराजस्थान विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदलें | Change the registrar of three universities of the state including Raj | Patrika News
जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदलें

राजविवि में में सात सात माह के अंतराल में दो रजिस्ट्रार बदले

जयपुरSep 14, 2019 / 11:45 am

HIMANSHU SHARMA

‘मैं एमए कर रही हूं और प्रवीण से मेरा अफेयर चल रहा है, लडक़े मुझ पर से ध्यान हटाएं’

‘मैं एमए कर रही हूं और प्रवीण से मेरा अफेयर चल रहा है, लडक़े मुझ पर से ध्यान हटाएं’



जयपुर
प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में सरकार ने रजिस्ट्रार बदल दिए हैं। इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय और सुखाडिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी शामिल हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विवेक कुमार के स्थान हरफूल सिंह यादव को लगाया गया है। वही सुखडिया के नए रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह बारहठ होंगे।वहीं शंभुदयाल मीणा को कोटा खुला विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रर लगाया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विवेक कुमार पर भी आरोप प्रत्यारोप लगे थे और फाइनेंस आफिसर के साथ भी विवाद होने की खबर आई थी। जिसके बाद जल्दी ही उन्हें बदल दिया गया हैं। इसके अलावा विवादों में आए हिम्मतसिंह भाटी की जगह भी सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर हिम्मत सिंह बारहठ को लगाया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय में विवेक कुमार को फरवरी माह के अंत में ही लगाया गया था। लेकिन सात माह के अंतराल में ही उन्हें यहा से हटा दिया गया हैं। हालांकि भाटी 22 जून 2016 से रजिस्ट्रार थे। लेकिन उनके विवादों की खबर भी लगातार आ रही थी। इससे पहले विवेक कुमार से पहले रजिस्ट्रार लगाए गए केसर लाल मीणा भी राजस्थान विश्वविद्यालय में ज्यादा दिन तक नहीं रहे थे। मीणा भी सात माह में ही राजविवि से हटा लिए गए थे। उनकी भी कुलपति के साथ विवादों की खबर आई थी।

Home / Jaipur / राजस्थान विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदलें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो