scriptनिकाय चुनाव को लेकर एक्टिव मोड पर भाजपा, पदाधिकारियों को बांटी चुनाव की जिम्मेदारी | BJP appointed election officials rajasthan local body elections 2019 | Patrika News

निकाय चुनाव को लेकर एक्टिव मोड पर भाजपा, पदाधिकारियों को बांटी चुनाव की जिम्मेदारी

locationजयपुरPublished: Oct 01, 2019 10:41:55 pm

Submitted by:

abdul bari

प्रप्रदेश के 52 निकायों में इस साल नवंबर में चुनाव ( local body elections 2019 ) होने है। इसे लिए भाजपा ( Rajasthan BJP ) एक्टिव मोड पर काम रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा ने जयपुर नगर निगम ( Jaipur Nagar Nigam Election 2019 ) चुनावों के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की।

जयपुर
प्रदेश के 52 निकायों में इस साल नवंबर में चुनाव ( local body elections 2019 ) होने है। इसे लिए भाजपा ( Rajasthan BJP ) एक्टिव मोड पर काम रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा ने जयपुर नगर निगम ( Jaipur Nagar Nigam Election 2019 ) चुनावों के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। वर्तमान व पूर्व शहर पदाधिकारियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यही नहीं सूची में पहली बार इन पदाधिकारियों का अनुभव भी लिखा गया है। साथ ही ज्यादातर चुनाव अधिकारियों को उनके निवास स्थान से अलग विधानसभा क्षेत्रों में काम सौंपा गया है।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ( BJP Rajasthan )

भाजपा की ओर से जारी सूची में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व शहर मंत्री रविशंकर शर्मा को मुरलीपुरा मंडल, पूर्व शहर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा को नांगल मंडल, विजय शर्मा बंटी को विद्याधर नगर मडल, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख आंनद शर्मा को भवानी निकेतन मंडल, पूर्व शहर कोषाध्यक्ष अरुण खटोड़ को खातीपुरा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिला प्रमुख गणेश मीणा को गोकुलपुरा मंडल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अटल शर्मा को करणी विहार, पूर्व शहर उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा को वैशाली नगर, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जयपुर शहर महामंत्री अजय पारीक को बनीपार्क मंडल, जयपुर शहर कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल को शांति नगर मंडल, जयपुर शहर मंत्री रघुनाथ नरेड़ी को सिविल लाइन मंडल और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशध्यक्ष विनोद चौधरी को श्याम नगर मंडल का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में शहर मंत्री लक्ष्मीकांत पारीक को मानसरोवर मंडल, पूव महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा को भांकरोटा मंडल, पूर्व शहर उपाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा को सांगानेर मंडल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति परनामी को श्योपुर मंडल, पूर्व उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह को रिद्धि-सिद्धि मंडल का प्रभार दिया गया है। इसी तरह बगरू विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजू शर्मा को प्रताप नगर और प्रदेश मंत्री अरुण अग्रवाल को जगतपुरा मंडल का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पाण्ड्या को मालवीय नगर मंडल, पूर्व उप महापौर मनीष पारीक को महेश नगर मंडल, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक को राजापार्क मंडल का काम दिया गया है। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में जिला मंत्री हिम्मत सिंह रोहिल्ला को जवाहर नगर मंडल, कार्यालय सचिव दीपक जैन को आदर्श नगर मंडल, शहर महामंत्री नरेश शर्मा को सूरजपोल मंडल और शहर मंत्री सुमन राजपुरोहित को गालव नगर मंडल का काम दिया गया है। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व शहर मंत्री सुरेश बागड़ा को जौहरी बाजार मंडल, शहर मंत्री राजू माथुर को किशनपोल मंडल और पूर्व उप महापौर विमल कुमावत को चांदपोल मंडल का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में शहर उपाध्यक्ष ब्रह्म कुमार सैनी को शास्त्री नगर मंडल, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र ढलेत को जलमहल मंडल और आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 91 के लिए शहर मंत्री रामकिशन शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
प्रदेशभर में नगर निकाय प्रभारी और बूथ प्रबंधकों की भी हुई घोषणा

इसी प्रकार पार्टी ने निकाय चुनाव के मद्देनजर एक और लिस्ट जारी कर प्रदेश में नगर निकाय प्रभारी एवं उनके बूथ प्रबन्धकों की घोषणा भी की है। सूची के अनुसार जयपुर नगर निगम का निकाय प्रभारी वासुदेव देवनानी को बनाया गया है। वहीं रामलाल शर्मा और ह्रदय सुमन पारिक को बूथ प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो