scriptआज का राशिफल – जानिए किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे पैसा मिलेगा और किसे प्यार | aaj ka rashifal today horoscope 11 october 2018 ka rashifal | Patrika News
जबलपुर

आज का राशिफल – जानिए किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे पैसा मिलेगा और किसे प्यार

भाग्य का साथ, किसे पैसा मिलेगा और किसे प्यार

जबलपुरOct 11, 2018 / 07:49 am

deepak deewan

govardhan pooja

Aaj ka rashifal

जबलपुर। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति का दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा फलदायी होती है। आज विष्णु पूजन के बाद विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें. इससे सभी सुख प्राप्त होते हैं।

आज का राशिफल
मेष-भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।
वृषभ-अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें, यह संसार का नियम है। जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं, लोग वहीं पत्थर मारते हंै। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा। यात्रा संभव।
मिथुन- सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।
कर्क- किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें। जैसे हैं वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।
सिंह- किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव।
कन्या- कार्य के प्रति आपकी रुचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
तुला- किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है। समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक- मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।
धनु- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
मकर- पारिवारिक समारोह में शामिल
होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल
पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
कुम्भ- उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हंै। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
मीन-किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

Home / Jabalpur / आज का राशिफल – जानिए किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे पैसा मिलेगा और किसे प्यार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो