scriptविकास पर्व के विरोध में कांग्रेसियों ने बांधी काली पट्टी | congress protest against bjp | Patrika News

विकास पर्व के विरोध में कांग्रेसियों ने बांधी काली पट्टी

locationइंदौरPublished: Dec 01, 2017 05:13:40 pm

शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्री कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने विकास पर्व मनाया।

protest agiant with bjp

protest agiant with bjp

न्यूज टुडे इंदौर. अभी हाल ही में शिवराज सिंह चौहान के 12 साल पूरे हुए हैं। इस पर पूरे प्रदेश में जश्र मनाया गया था। इस बात पर शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने विकास पर्व मनाया। लेकिन यह बात विरोधियो को कहां जमने वाली थी। उन्होंने बिल्कुल ही विरोधी धर्म निभाते हुए इस बात को विरोध किया। इसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश की बेहाली पर काली पट्टी बांधकर विनाश दिवस मनाया।
रीगल चौराहे पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जुड़े। और उन्होंने काली पट्टी बांध कर चौराहे पर जमकर हंगामा मचाया। मख्यमंत्री के नाम के नारे लगाए गए।
ऐसा हुआ था पूरा कार्यक्रम

ऐसा हुआ था पूरा कार्यक्रम, राजीव विकास केंद्र के बैनर तले सुबह ९.३० बजे रीगल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेसियों के अलावा लोगों के हाथों में भी काली पट्टी बांधी गई। केंद्र के प्रदेश संयोजक देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कर्ज के बोझ के तले दबी है, दूसरी ओर जनता के पैसे का दुरुपयोग कर विकास पर्व जैसे आयोजन हो रहे हंै। किसानो की फ सल खराब होने व कर्ज में दबे होने से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं-बालिकाओं के साथ बढ़ती घटनाएं, बिजली के दामों में वृद्धि, बिगड़ती कानून व्यवस्था, व्यापमं, सिंहस्थ घोटाले सहित सरकार के कई घोटाले सामने आ रहे हैं। नोटबंदी व जीएसटी ने धंधा चौपट कर दिया है। अपनी नाकामियों के बावजूद भाजपा सरकार विकास पर्व मना रही है।
12 साल खस्ता हाल, प्रदेश बेहाल
शहर कांग्रेस भी आज दोपहर संभागायुक्त संजय दुबे को ज्ञापन देगी। कांग्रेस शिवराज सरकार के 12 साल खस्ता हाल, मध्यप्रदेश बेहाल दिवस मनाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद होंगे। शिवराज सरकार कहां कहां पीछे रही है इन मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो