scriptअफसर बनकर की ठगी | Cheating as an officer | Patrika News
इंदौर

अफसर बनकर की ठगी

आधार कार्ड लिंक करने के बहाने खाते से रुपए निकाल लिए

इंदौरAug 24, 2019 / 05:53 pm

हुसैन अली

अफसर बनकर की ठगी

अफसर बनकर की ठगी

इंदौर.भंवरकुआं में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने आरबीआई अफसर बनकर फोन किया और आधार कार्ड लिंक करने के बहाने खाते से रुपए निकाल लिए। ब्रम्हान सिंह भलावी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास में फोन आया था। आरोपित ने अपने आपको आरबीआई का अधिकारी बताया। उसने भारतीय स्टेट बैंक के खाते व एटीएम कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की बात कही। इसके बाद आरोपित ने झांसा देकर खाते के संबंध में सारी जानकारी निकाल ली।
must read : बच्चों की मौत से सदमे में थी मां, शिप्रा में लगा दी छलांग, पहले बेटी फिर बेटे की उखड़ गई थी सांसें

इसके बाद आरोपित ने 6 ट्रांजेक्शन में रुपए ऑनलाइन वालेट में ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में क्राइम ब्रांच को आवेदन दिया गया था। जांच के बाद भंवरकुआं पुलिस को मामला सौंपा गया। वहीं पुलिस ने रोहित मिश्रा, कंचन सिन्हा, विक्रम त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, सागर सिंह चौहान, रेणुका शर्मा, सुनिल बत्रा, विजय मिश्रा, राधिका मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बदमाशों ने फोन कर बीमा पॉलिसी में निवेश करने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी कर ली।

Home / Indore / अफसर बनकर की ठगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो