scriptमगरमच्छ का मेकअप करके उसके दांत ब्रश करती है ये छोटी बच्ची, Viral हो रहा है वीडियो | little girl has crocodial and python as pet | Patrika News

मगरमच्छ का मेकअप करके उसके दांत ब्रश करती है ये छोटी बच्ची, Viral हो रहा है वीडियो

Published: Mar 26, 2019 04:55:16 pm

Submitted by:

Vineet Singh

घर में जानवरों को पालना आम बात है लेकिन जब जानवर बेहद ही खतरनाक हों तब आप क्या करेंगे।

crocodial

मगरमच्छ का मेकअप करके उसके दांत ब्रश करती है ये छोटी बच्ची, Viral हो रहा है वीडियो

नई दिल्ली: दुनिया के तमाम देशों में लोगों को अजीबों-गरीब जानवरों को पालने का शौक होता है जिसमें बिल्लियां, डॉग और कई और जानवर शामिल हैं जिन्हें लोग अपना पेट बनाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मगरमच्छ को पेट बनाने के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना है तो आज हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पास एक पालतू मगरमच्छ है जिसके साथ वो घर के सदस्य की तरह बर्ताव करती है।
21 बहादुर सैनिकों की वीर गाथा, जिन्होंने 10,000 दुश्मनों का किया था मुकाबला

दरअसल यह मामला इंडोनेशिया indonasia का है जहां पर रहने वाली एक 4 साल की बच्ची के पास पेट के रूप में मगरमच्छ crocodial है। ख़ास बात यह है कि ये लड़की इस मगरमच्छ को घर के सदस्य की तरह ही ट्रीट करती है। दरअसल यह मगरमच्छ सालों से इस घर में ही रहता है और इस लड़की की दादी इसे यहां लेकर आयी थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस बच्ची के परिवार को मगरमच्छ पालने से कोई आपत्ति नहीं है।
सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये अपने मगरमच्छ को पाउडर लगाती हुई नज़र आ रही है वहीं एक तस्वीर में ये लड़की मगरमच्छ के दांतों को ब्रश भी कर रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लड़की के पास एक अजगर python भी है जो तस्वीर में दिखाई दे रहा है।
IPL में चौके छक्कों पर ठुमके लगाने वाली चीयरलीडर्स आखिर एक दिन में कितना कमा लेती हैं, जानिए यहां

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी पसीने छूट जाएंगे क्योंकि लोग कभी मगरमच्छ और सांप को पेट बनाने का सोच भी नहीं सकते हैं लेकिन इस लड़की को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि इसके लिए मगरमच्छ किसी आम पेट जैसा ही है।
https://twitter.com/CrazyinINA/status/1108674412310458368?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो