scriptसनकी पिता ने दो मासूम बच्चों को किरोसिन छिड़ककर आग लगाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर | father gave his two children to fire in hazaribagh | Patrika News

सनकी पिता ने दो मासूम बच्चों को किरोसिन छिड़ककर आग लगाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

locationहजारीबागPublished: May 21, 2019 09:56:03 pm

Submitted by:

Prateek

आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में है…
 
 

crime

crime

(हजारीबाग): झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के पुनाई गांव में आज एक सनकी व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पिता कैलाश अग्रवाल के इस कुकृत्य के दौरान बच्चों को बचाने के क्रम में मां सुनीता देवी का हाथ भी झुलस गया। साथ ही कैलाश अग्रवाल का चेहरा भी झुलसा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी कैलाश अग्रवाल को दारु थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में कैलाश अग्रवाल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि पुनाई निवासी सुनीता ने दिल्ली में काम करने के दौरान राजस्थान के रहने वाले कैलाश अग्रवाल से 6 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों के बीच अक्सर तकरार होने लगी जिसके कारण सुनीता अपने बच्चों को लेकर अपने मायके पुनाई आ गई। कैलाश भी बीच बीच में ससुराल आता था। इधर सुनीता धनबाद में किसी माल में काम करने लगी थी। 3 दिन पूर्व कैलाश अग्रवाल ससुराल आया। आज सुबह करीब 10 बजे दोनों मासूम बच्चों प्रियांशू (3) एवं राजा (2) को कैलाश ने पूजा घर में बुलाया, दोनों के हाथ बांध दिये और केरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया। शोर मचाने के बाद लोग दौड़े, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मां सुनीता देवी बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। प्रियांशू की मौत हो चुकी थी, जबकि राजा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मां का आरोप है कि शादी करने के बाद उसके पति कैलाश अग्रवाल ने उसे दूसरे के हाथों बेच दिया था, बड़ी मुश्किल से वह वहां से छुटकर वापस लौटी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो