scriptMP ELECTION 2018 : सडक़ पर उतरे पुलिस के 700 जवान,शहरवासी बोले अब क्या हुआ | MP ELECTION 2018 latest news in hindi | Patrika News
ग्वालियर

MP ELECTION 2018 : सडक़ पर उतरे पुलिस के 700 जवान,शहरवासी बोले अब क्या हुआ

MP ELECTION 2018 : सडक़ पर उतरे पुलिस के 700 जवान,शहरवासी बोले अब क्या हुआ

ग्वालियरNov 18, 2018 / 06:52 pm

monu sahu

police

MP ELECTION 2018 : सडक़ पर उतरे पुलिस के 700 जवान,शहरवासी बोले अब क्या हुआ

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट है, शनिवार को करीब 700 जवानों ने ग्वालियर विधानसभा इलाके में फ्लैग मार्च कर मंसूबे जाहिर किए। मार्च पुलिस लाइन से शाम 4.15 बजे शुरू हुआ। इसमें सेल्फ लोडेड वेपन के साथ जवानों की टोली डीआरपी लाइन से निकलकर विनयनगर, पचासा लाइन से घासमंडी होते हुए किला गेट पहुंची।
यह भी पढ़ें

यहां जानिए कैसे होती है प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा,किन हथियारों का होता है यूज



हजीरा, तानसेन रोड होकर पड़ाव होते हुए फूलबाग तक आए। पुलिस लाइन में तैनात फोर्स के अलावा महिला पुलिस, एसएएफ के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें

mp election 2018 : भाजपा ने इस बार सबसे कम उम्र के प्रत्याशी पर लगाया दाव,कांग्रेस में ये है फैक्टर

आरआइ देवेन्द्र यादव ने बताया कि मार्च से यातायात बाधित नहीं हो इसलिए सडक़ का एक हिस्सा ट्रैफिक के लिए छोड़ा गया था। मार्च का मकसद लोगों में भरोसा जताना था चुनाव में किसी को उत्पात का मौका नहीं देगी। किसी से हरकत की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : मुद्दे पर आश्वासन की घुट्टी,समाधान नहीं

मार्च में पुलिस के पांच वाहन भी शामिल थे। इन पर हथियार से लैस जवान तैनात थे। उधर उपनगर ग्वालियर की गलियों में पुलिस की पलटन को पूरी तैयारी से देखकर खलबली मच गई। कुछ देर के लिए लोग सकते में आ गए। मार्च में एएसपी सत्येन्द्र तोमर,सीएसपी हेमंत तिवारी सहित बहोड़ापुर, हजीरा और ग्वालियर टीआइ मौजूद थे।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : बसपा कार्यकर्ताओं पर भाजपाई ने किया हमला,ग्रामीणों में भगदड़

सुरक्षा के लिए
डीआरपी लाइन से शुरू होकर फूलबाग तक पुलिस के जवान फ्लैग मार्च कर रहे थे तो लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि अब क्या हुआ शहर में। लेकिन फ्लैग में चल रहे पुलिस व अन्य लोगों ने बताया कि चुनाव की सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

Home / Gwalior / MP ELECTION 2018 : सडक़ पर उतरे पुलिस के 700 जवान,शहरवासी बोले अब क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो