दाहसंस्कार कर घर वापस लौट रही पिकअप पलटी, 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल, 2 गंभीर
इस दुर्घटना की जानकारी होते ही घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया
दाहसंस्कार कर घर वापस लौट रही पिकअप पलटी, 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल, 2 गंभीर
गाजीपुर. जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मुर्की अगाध गांव के लोग शनिवार की दोपहर गांव के ही एक बुजुर्ग का दाह संस्कार कर सुल्तानपुर घाट से वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे तीन पर स्थित हरिबलमपुर गांव के पास पिकअप अनिययंत्रित होकर पलट जाने से 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलो को आनन फानन में डॉ0 शिवपूजन राय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर हाल में रामबचन यादव 65वर्ष,श्रीनाथ राम 65वर्ष को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दुर्घटना की जानकारी होते ही घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।
Home / Ghazipur / दाहसंस्कार कर घर वापस लौट रही पिकअप पलटी, 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल, 2 गंभीर