scriptMukhtar Ansari Death: आज नहीं कल सुपुर्द-ए-खाक होंगे मुख्तार अंसारी! सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी | Mukhtar Ansari not buried today Mukhtar Ansari death Latest news | Patrika News
गाजीपुर

Mukhtar Ansari Death: आज नहीं कल सुपुर्द-ए-खाक होंगे मुख्तार अंसारी! सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी

Mukhtar Ansari Death Case: मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से जुड़ी बड़ी खबर। सूत्रों के अनुसार मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार आज नहीं किया जाएगा।

गाजीपुरMar 29, 2024 / 05:32 pm

Aman Kumar Pandey

mukhtar_ansari__100.jpg

mukhtar ansari

Mukhtar Ansari Death Case: मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से जुड़ी बड़ी खबर। सूत्रों के अनुसार मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार आज नहीं किया जाएगा। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से बीती देर रात मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी मच गई है। लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। वहीं, अब मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच होगी। इसकी जिम्मेदारी बांदा जिले की मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह को सौंपी गई है।
कल होगा मुख्तार का अंतिम संस्कार

सूत्रों की मानें तो शनिवार 30 मार्च की सुबह 10 बजे के करीब मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से मुख्तार के मौत की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari Death LIVE: मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच, क्या बेटे अब्बास को कोर्ट से मिलेगी पैरोल?

उमर अंसारी बोले पिता की नहीं हुई प्राकृतिक मौत

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी कहते हैं कि यह (पोस्टमॉर्टम) उनकी प्रक्रिया है। मैंने पत्र लिखा है कि पिता के शव का पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जाना चाहिए। हमें यहां की मेडिकल व्यवस्था, सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है। आप जानते हैं कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं। पंचनामा हो चुका है डीएम को फैसला लेना है। देखते हैं वह क्या फैसला लेते हैं। पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ है। हमें उम्मीद है कि हम जो संदेह जता रहे हैं उसकी जांच में कोर्ट मदद करेगा। हमारी कानूनी टीम से परामर्श लें। हमें विश्वास है कि यह प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Ghazipur / Mukhtar Ansari Death: आज नहीं कल सुपुर्द-ए-खाक होंगे मुख्तार अंसारी! सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो