script‘पहले चरण के बाद भाजपा की भाषा बदली’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना | 'BJP's language changed after the first phase', Akhilesh Yadav targeted BJP | Patrika News
इटावा

‘पहले चरण के बाद भाजपा की भाषा बदली’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

Lok sabha elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कहा कि BJP के भाषणों पर हार का रूझान दिखाई दे रहा है।

इटावाApr 24, 2024 / 05:29 pm

Aman Pandey

xr:d:DAFl8mUQCAU:229,j:6116312000468661666,t:24040311

Lok sabha elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा में भाजपा पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “पहले चरण के बाद भाजपा की जो भाषा बदली है…जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, चुनाव आयोग इस पर सख्ती करेगा…इनके भाषणों पर हार का रूझान दिखाई दे रहा है…अब मन की बात नहीं होगी, अब संविधान की बात होगी। संविधान बचेगा तो हमारे-आपके अधिकार बचेंगे…भाजपा के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं…जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, उन्हें जनता इस बार बदल देगी…”
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताखा के एसएस मैमोरियाल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड के जरिए भाजपा ने वसूली की है। मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री में ज्यादा चीनी है, सांसदी लड़कर तो सिर्फ हाजिरी दे रहे हैं।

भाजपा का पूरी तरह से होगा सफाया: अखिलेश यादव

पश्चिम से चली हवा इस चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देगी। यह बात बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताखा के एसएस मैमोरियाल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के नाम पर चंदा नहीं सिर्फ वसूली की गई है।
दोपहर लगभग एक बजे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधन शुरू किया। इसमें उन्होंने कहा कि ये चुनाव गर्मियों में होने जा रहा। चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। कहा कि अभी तो हर दिन शाम को आंधी आएगी। बोले- जो पश्चिम से हवा चली है, वह भाजपा का सफाया करेगी।

इलेक्टोरल बांड को लेकर BJP को घेरा

विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को इंडिया कहने से भी बचते हैं। वह उसे इंडी कहकर बुला रहे हैं। कहा कि पहले चरण ने रुझान दे दिया है। किसान, नौजवान इस बार सपा के पक्ष में वोट कर रहा है। इलेक्टोरल बांड का जिक्र करते हुए कहा कि चंदा पांच रुपये, एक हजार, एक लाख, दो लाख दिया जाता है।

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा वसूल लिया

कोई भी चंदा छह सौ करोड़, एक हजार करोड़ नहीं देता है। इलेक्ट्रॉल बांड के नाम पर भाजपा ने वसूली की है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के सहारे सब रुपये वसूला गया है। कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा वसूल लिया। आगे कहा कि बीमारी को भगवाने के लिए भाजपा ने ताली और थाली बजवाई।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन किसानों का कर्ज माफ करेगी

पुरानी गारंटी जुमला थी, अब नई गारंटी घंटी है जो बजती रहेगी। कहा कि भाजपा ने 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। इसमें कई ऐसी कंपनी हैं, जिन्हें बैंकों से दोबारा कर्ज दिला दिया और उसमें से ही चंदा ले लिया। दावा कि इंडिया गठबंधन किसानों का कर्ज माफ करेगी।

Home / Etawah / ‘पहले चरण के बाद भाजपा की भाषा बदली’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो