आज शुक्रवार को मां नारायणी स्कूल के प्रबन्धक भुजवीर यादव तथा नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नीरज यादव के नेतृत्व में नवीन बस स्टेन्ड जसवंतनगर के समीप से इस रैली को राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
भाजपा सरकार की विरोध में निकाली गई रैली
इस साइकिल रैली में सैकड़ों साइकिल सवार अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, जिंदाबाद तथा लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हराना है जैसे जोशीले नारे लगा रहे थे। रैली में शिवपाल सिंह गुट के कोई भी कार्यकर्ता नहीं दिखाई दिए जो कार्यकर्ता पहले शिवपाल सिंह गुट में दिखाई देते थे। आज साइकिल रैली मे लाल टोपिया लगाकर नारे लगाते दिखाई दिए। यह रैली प्रदेश में भ्रष्टाचार महगाई, तथा रोजाना हो रहे अपराध में असफल रह रही, भाजपा सरकार की विरोध में निकाली गई थी। साइकिल रैली में चल रहे सपा कार्यकर्ता सपा सरकार की नीतियों तथा भाजपा की अनीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम रहे थे।
सपा नेता अनुरूद्व यादव ने कराया जलपान
इस दौरान मौजूद लोगो में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनवर सिंह, विश्राम सिंह यादव, रामपाल सिंह, विद्याराम यादव, दुष्यंत यादव, प्रेम सिंह यादव, चन्द्रमोहन यादव, बजरंगी यादव, गीता यादव, मीरा यादव, मोहित यादव, बल्लू यादव, यशपाल सिंह एडबवोकेट, प्रमोद यादव, पप्पू यादव, सोनू यादव, लव यादव, सतीश कुमार, बशीम, आशीष प्रधान, सतेन्द्र प्रधान, ब्राहमानंद, सत्यनारायन शंखवार, शिवकांत तोमर, नीतिन, पुष्पेन्द्र, संजय, सनी, अभिषेक, शोभित , विकास शाक्य आदि नेता शामिल रहे। इसके अलावा सपा नेता अनुरूद्व यादव ने रैली के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को जलपान कराया।