scriptडोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका संभाल सकती हैं विश्व बैंक की कमान | Ivanka trump in race for next world bank president | Patrika News

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका संभाल सकती हैं विश्व बैंक की कमान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 02:29:11 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

जिम योंग किम के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप विश्व बैंक की अगली अध्यक्ष बन सकती हैं।

Ivanka Trump

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका संभाल सकती हैं विश्व बैंक की कमान

नर्इ दिल्ली। जिम योंग किम के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप विश्व बैंक की अगली अध्यक्ष बन सकती हैं। बिजनेस इनसाइडर ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है। हाल ही में जिम योंग किम ने अपना कार्यकाल खत्म होने से ठीक 3 साल पहले ही अचानक विश्व बैंक के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इवांका ट्रंप को विशेष सलाहकार नियुक्त करने बाद उनपर पर पहले ही अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करने का आरोप लग चुका है। हालांकि बाद में इवांक ट्रंप बिना किसी सैलरी के ही इस पद पर काम करने के लिए तैयार हो गर्इं।


कैसे होता है विश्व बैंक के अध्यक्ष का चुनाव

गत सोमवार को किम ने अपने पद से इस्तीफ देने की घोषणा कर दी है। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि वो विश्व बैंक की अलोचनाआें को आैर वैश्विक विकास के लिए विश्व बैंक की मदद न करने को लेकर निराश हैं। विश्व बैंक के अध्यक्ष की नियुक्ति बैंक बोर्ड करता है। इसके लिए वोटिंग शेयर इस आधार पर तय होता कि किस देश ने विश्व बैंक में सबसे अधिक पैसा लगाया है। वर्तमान में अमरीका ने विश्व बैंक में सबसे अधिक पैसा लगाया है आैर साल 1945 में इसकी स्थापना के बाद से ही अमरीकन उम्मीदवार को ही विश्व बैंक की कमान दी जाती रही है। हालांकि चीन हमेशा ही अमरीकी उम्मीदवारों पर उंगलियां खड़ी करता रहा है। चूंकिं, विश्व बैंक में सबसे बड़े शेयरहोल्डर अमरीका आैर यूरोपियन देश होते हैं, एेसे में अध्यक्ष की नियुक्ति में इनका ही वर्चस्व रहता है।


अप्रैल माह के मध्य तक विश्व बैंक को मिलेगा नया अध्यक्ष

अमरीकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के प्रवक्ता के मुताबिक, विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए कर्इ उम्मीदवारों का नाम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा, “हम अमरीकी नाॅमिनी के आंतरिक रिव्यू शुरू करने वाले हैं। हम सभी गवर्नर्स के साथ मिलकर नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।” गत गुरुवार को ही विश्व बैंक ने अगले माह के शुरुआत तक नए अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की नाॅमिनेशन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर चुका है। बुल्गारिया की नेता आैर यूरोपियन यूनियन के पूर्व कमिश्नर क्रिस्टेलिना जाॅर्जिवा अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक विश्व बैंक की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। अप्रैल माह के मध्य में विश्व बैंक के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी।


कर्इ मौकों पर अमरीका प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं इवांका

अपने मौजूदा भूमिका में, इवांका कर्इ अहम मौकों पर भी अमरीका का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। G20 सम्मेलन भी अपने पिता की जगह इवांका ही गर्इं थी। इस बैठक में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेस मे के बगल में इवांका बैठीं थी। ट्रंप ने उन अफवाह को खारिज कर दिया है जिसमें इवांका को यूनाइटेड नेशन्स के अंबेसडर नियुक्त किए जाने की बात की गर्इ थी। फिलहाल निक्की हैले यूनाइटेड नेशन्स की अंबेसडर हैं आैर कयास लगाया रहा है कि बहुत जल्द ही वो अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं। साल 2017 में इवांका ने विश्व बैंक के साथ मिलकर महिला उद्यमियाें के लिए 1 अरब डाॅलर (करीब 70 अरब डाॅलर) जमा इकट्ठा किया था।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो