scriptभगवान गणेश का यह महामंत्र, पढ़ने से घर में आती है सुख समृद्धि | this maha mantra of lord ganesh ends all the problems of life | Patrika News
दस का दम

भगवान गणेश का यह महामंत्र, पढ़ने से घर में आती है सुख समृद्धि

गणेश जी सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं और प्रत्येक शुभ कार्य की शुरूआत में उनकी स्मरण करना लाभकारी सिद्ध होता है।

Dec 26, 2018 / 10:31 am

नितिन शर्मा

भगवान गणेश का यह महामंत्र, पढ़ने से घर में आती है सुख समृद्धि

भगवान गणेश का यह महामंत्र, पढ़ने से घर में आती है सुख समृद्धि

नई दिल्ली। भगवान गणेश को सुख समृद्धि का देवता कहा जाता है। भगवान गणेश भक्तों के रक्षक माने जाते हैं और इनकी पूजा करने वाले व्यक्ति का जीवन में से संकटों का नाश होता है और उसकी कार्य में आने वाली बाधाएं खत्म होती हैं। गणेश जी सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं और प्रत्येक शुभ कार्य की शुरूआत में उनकी स्मरण करना लाभकारी सिद्ध होता है। आइये जानते हैं कि गणेश जी का वह कौन सा महामंत्र है जो इतना प्रभावशाली है।
1.गणेश जी के महामंत्र का जाप करने से बड़े से बड़े काम बिना किसी विघ्न के पूरे होते हैं और गणेश जी की कृपा से कोई अनहोनी नहीं होती।

2.गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के पूर्व जन्म के भी पापों का नाश होता है जो आपकी सफलता में कहीं ना कहीं रूकावट उत्पन्न करते हैं।
3.मनवांछित फल प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। और इसका सकारात्मक प्रभाव अवश्य ही दिखता है।

4.गणेश का वह मंत्र इस प्रकार है –
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति।

5.इस मंत्र का जाप 108 बार करना लाभदायक होता है और आपके जीवन में उन्नति का मार्ग प्रबल होता है और जीवन के रोग भी समाप्त होते हैं।
6.अगर आप रूपए पैसों की तंगी के कारण परेशान है और कर्ज के बोझ तले दबें हुए हैं तो यह मंत्र आपको इन सभी मुसीबतों से छुटकारा दिलाता है।

7.नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आय के स्त्रोत प्रबल होते हैं और हर कार्य में तरक्की मिलती है।
8.गणेश जी के इस मंत्र का जाप ग्रह दोषों का भी निवारण करता है और मांसिक स्थिरता प्रदान करता है। व्यर्थ में होने वाली मुसिबतों का भी अंत होता है।

9.यह मंत्र भगवान गणेश का सिद्ध मंत्र माना जाता है और आपके जीवन की निराशा, दुख कलह दूर होती है और आत्मबल मजबूत होता है।
10.रोज़गार, व्यापार से जुड़ी रूकावटें भी इस मंत्र का जाप करने समाप्त होती है और जीवन के नकारात्मक प्रभाव समाप्त होते हैं।

Home / Dus Ka Dum / भगवान गणेश का यह महामंत्र, पढ़ने से घर में आती है सुख समृद्धि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो