1.अगर आप धन पाना चाहते हैं तो भगवान गणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में इस घी व गुड़ को गाय को खिला दें। ऐसा करने से अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी और आय वृद्धि के स्त्रोत्र बढ़ेंगे।
2.अगर आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं या कोई और मनोकमाना हो तो उसकी पूर्ति के लिए गणपति को दूर्वा, मोदक, गुड़ फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ये प्रक्रिया आप पूरे 11 दिन व अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं।
3.घर में सुख-समृद्धि बनाएं रखने के लिए गणेशोत्सव में किसी गणेश मंदिर में दर्शन के बाद गरीबों को कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान करें। इससे पुण्य मिलेगा। साथ ही भगवान गणेश प्रसन्न होंगे।
4.अगर आप व्यापार में सफलता चाहते हैं एवं समाज में प्रतिष्ठा पाना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी पर गजानन का शुद्ध जल एवं गंगाजल से अभिषेक करें। साथ ही गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करें। ऐसा करने से लंबोदर की आप पर कृपा होगी।
5.अगर आपका कोई काम काफी समय से अटका हो तो उसे पूरा करने के लिए गणेशोत्सव के किसी भी दिन श्रीगणेश को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
6.यदि किसी के विवाह में परेशानियां आ रही हैं तो भगवान गणेश को पीले रंग की मिठाईयों का भोग लगाएं। इससे गजानन के साथ गुरू की भी कृपा मिलेगी। 7.यदि किसी के जीवन में बहुत परेशानियां आ रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं। साथ ही गणेश मंदिर में दर्शन करें, ऐसा करने से आपकी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
8.अगर आप बिजनेस व किसी कार्य में सफलता पाना चाहते हैं तो गणेशोत्सव में किसी ब्राह्मण से पूजा कराएं। इसके बाद गुड़ और खड़ा धनिया दान करें। साथ ही नंदी को दूर्वा खिलाएं। ऐसा करने से रुका हुआ धन भी मिलेगा।
9.अगर आप बुरी बलाओं एवं नजरदोष से बचना चाहते हैं तो गणेश यंत्र का पूजन बहुत लाभकारी होता है। इससे नकारात्मक शक्तियां आपके पास नहीं आ पाएंगी। इसके अलावा गणपति की भी आप पर हमेशा कृपा रहेगी।
10.अगर किसी के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं या बेटी की शादी नहीं हो पा रही है तो गणपति को मालपुएं का भोग लगाएं। आप इसे किसी जरूरतमंद को भी बांट सकते हैं।