scriptज्रल्द ही निजी अस्पताल की तरह नजर आने लगेगा जिला अस्पताल | Dhar District hospital will look like a private hospital | Patrika News
धार

ज्रल्द ही निजी अस्पताल की तरह नजर आने लगेगा जिला अस्पताल

-कलेक्टर एक वार्ड को गोद लेकर बनाएंगे सुंदर

धारAug 25, 2019 / 12:52 pm

Amit S mandloi

ज्रल्द ही निजी अस्पताल की तरह नजर आने लगेगा जिला अस्पताल

ज्रल्द ही निजी अस्पताल की तरह नजर आने लगेगा जिला अस्पताल

धार.अमित एस मंडलोई
जिला अस्पताल मतलब गंदगी, बदबू और तमाम परेशानी, लेकिन अब इसमें जल्द बदलाव नजर आने लगेगा। इसे जल्द ही अब नया रूप दिया जाएगा, जिसके बाद ये निजी अस्पताल को भी पीछे छोड़ देगा।
कलेक्टर श्रीकांत बनोठ जिला अस्पताल के ढर्रे को सुधारने में लगे है। खुद के अलावा तमाम आला अधिकारी दौरा कर रहे है। वहीं बैठक हो रही है। कंपनियों के सीएसआर मद से अस्पताल सुधार की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर बनोठ ने खुद एक वार्ड गोद लेंगे। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दौरा किया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आरके खरे, सिविल सर्जन एमके बौरासी,आरएमओ डॉ संजय जोशी ने दौरा किया। इन लोगों ने मेल-फीमेल,प्रसूति वार्ड का दौरा किया। अब कलेक्टर सोमवार को यहां जाकर एक वार्ड का चयन करेंगे।
पूरी निजी वार्ड जैसी होगी सुविधाएं
वर्तमान में वार्डों में पलंगों की दिक्कतें है। वहीं कई-कई दिनों तक चद्दरें नहीं बदल जाती है। योजना के मुताबिक जिस वार्ड को कलेक्टर गोद लेंगे, उसे पूरा रिनोवेट किया जाएगा। साथ ही अच्छे पलंग, मरीज के आने पर साफ चद्दरें बिछाई जाएंगी। वहीं आकर्षक रंग-रोंगन होगा। कुल मिलाकर इस वार्ड को निजी से बेहतर बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा मेडिकल के उपयुक्त संसाधन भी उपलब्ध होंगे।
जिला अस्पताल में सुधार करने की योजना है। कई कंपनियां भी आगे आ रही है। धीरे-धीरे करके सभी वार्डों को बेहतर बना दिया जाएगा। हम एक वार्ड खुद आदर्श बनाकर दिखा देंगे। उसी तर्ज पर दूसरे वार्ड भी सुंदर बना दिए जाएंगे।
श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर

Home / Dhar / ज्रल्द ही निजी अस्पताल की तरह नजर आने लगेगा जिला अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो