scriptVIDEO गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना | GUd friday dewas | Patrika News
देवास

VIDEO गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना

– चर्च पहुंचे समाजजन

देवासApr 19, 2019 / 08:45 pm

Amit S mandloi

dewas

dewas

देवास. गुड फ्राइडे पर एबी रोड स्थित द गे्रस चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजनजन शामिल हुए। गुजरात के गांव आमखुट से आए फादर नवीत वास्केल ने ईसा मसीहा की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला व पूरे मसीह समाज से अपने पापों की क्षमा मांगी जो उन्होंने जाने अनजाने में किए हो।
इसके पूर्व समाज जन में पर्व को लेकर विशेष उत्साह रहा। बड़ी संख्या में समाजजन विशेष प्रार्थना में शामिल होने के लिए आए थे। गुड फ्राइडे की विशेष प्रार्थना के लिए चर्च को विशेष रूप से सजाया गया था। चर्च में सचिव स्वनिल अजनार ने बताया कि गुड फ्राइडे का ईसाई समाज में विशेष महत्व है। आज के ही दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। पूरे मानव जाति के लिए ईसा मसीह बिना किसी दोष के सूली पर चढ़ दिए गए थे। उनके उस महान बलिदान को आज पूरे समाज ने स्मरण किया।
होली ट्रिनिटी चर्च में पास्का त्रिदिवस मना

होली ट्रिनिटी चर्च में गुड फ्राइडे को लेकर विशेष आयोजन किया जा रहा है। 19 से 21 अप्रैल तक पास्का का पर्व मनाया जा रहा है। समारोह की शुरुआत गुरुवार शाम को प्रभु भोज के साथ हुई। जिसके अंदर प्रभु येसू ख्रीस्त के अंतिम ब्यालू की यादगारी मनाई गई। इस दिन अपनी मृत्यु के पूर्व ईसा मसीह ने अंतिम बार अपने शिष्यों के साथ भोजन किया था।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
 

येसु के दुख भोग और मृत्यु का स्मरण दिवस है

अगला दिन गुड फ्राइडे कहलाया, जो कि येसु के दुख भोग और मृत्यु का स्मरण दिवस है। गुड फ्राइडे को होली ट्रिनिटी स्कूल प्रांगण से पवित्र कू्रस रास्ते के साथ शुरू होकर विश्वासी मंडली जुलूस में गिरजा घर की और गए, जहां शेष धर्मविधी संपन्न हुई। पास्का जागरण की मिस्सा 20 को रात 11.30 बजे शुरू होगी। यह पास्का समारोहों की चरम सीमा है। पास्का मोमबत्ती की आशीष, ज्योति की गुणगान, पवित्र जल की आशीष व पवित्र मिस्सा इस दिन की पूजन विधी के मुख्य भाग है।

Home / Dewas / VIDEO गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो