इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अवधेश शर्मा, जगजीवन राम बैरवा, सतीश पारीक व सुरेश बंशीवाल मैदान मेंथे। इनमें से अवधेश शर्मा को 134 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे एडवोकेट जगजीवनराम बैरवा को 73 वोट मिले। वहीं सतीश पारीक को 34 व सुरेश बंशीवाल 3 वोट मिले। 2 वोट निरस्त हो गए। ऐसे में अवधेश शर्मा 61 मतों से चुनाव जीत गए।
इसी प्रकार महासचिव पद के लिए भी रोचक मुकाबला हुआ। इसमें आशीष शर्मा को 114 वोट मिले। दूसरे पायदान पर सियाराम शर्मा को 83 वोट मिले। रूपनारायण मीना को 27, संजय जांगिड़ को 19 वोट मिले। 3 वोट निरस्त हो गए।
साढ़े 96 प्रतिशत हुआ मतदान
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ। यहां पर 255 मतदाता है। जिनमें से 246 ( 96.50 प्रतिशत ) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मात्र 9 मतदाता मतदान के लिए नहीं आए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र जांगिड़, विनोद विजय, विश्राम गर्जर व रमेश खण्डेलवाल साथ रहे।
ये निर्विरोध चुन लिए गए
जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में गुरुवार को अध्यक्ष व महासचिव के लिए ही मतदान हुआ है। जबकि संयुक्त सचिव पद पर एडवोकेट दीपक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सांवलराम मीना, उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सांस्कृतिक सचिव में बादल सिंह बैरवा, कोषाध्यक्ष चन्द्र मोहन जोशी, पुस्तकालय अध्यक्ष सेडूराम शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया। कार्यकारणी सदस्यों एडवोकेट राजकुमार शर्मा, अनीस अलि, जितेन्द्र शर्मा, सीताराम दायमा, मानसिंह गुर्जर, घनश्याम, मनोज कुमार को चुन लिया गया था।