scriptकंपनी से लौटते समय महिलाकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार | Police arrested five man for attempting rape the women in gurugram | Patrika News
क्राइम

कंपनी से लौटते समय महिलाकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी में घटी छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद अब गुरुग्राम में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

Sep 22, 2018 / 06:35 pm

Mohit sharma

news

कंपनी से लौटते समय महिलाकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। हरियाणा में महिला अपराध से जुड़ी घटनाएं शांत होने का नाम नहीं रही हैं। रेवाड़ी में घटी छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद अब गुरुग्राम में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली 21 वर्षीय महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। यह घटना उस समय घटी जब वह एक पॉश आवासीय कॉम्पलैक्स स्थित अपने घर लौट रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य अभी फरार हैं।

मुंबई: शादी का झांसा देकर टीवी एक्ट्रेस से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

मानेसर के एसीपी शमशेर सिंह के अनुसार महिला कर्मी के साथ यह घटना उस समय घटी जब गुरुवार रात करीब 10 बजे वह कंपनी से अपने घर की ओर लौट रही थी। महिला जब दूसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट पर जा रही थी, तभी सीढ़ियां चढ़ते समय उसने देखा कि बिल्डिंग की पहली मंजिल पर कुछ लड़के पार्टी कर रहे थे। लड़कों के शोर शराबे से वहां रहे रहे अन्य लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। महिला ने जैसे ही शोर शराबे की वजह जानने का प्रयास किया, तभी लड़कों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद एक युवक ने उसको कमरे में खींचने का प्रयास किया। हालांकि महिला ने चिल्लाकर किसी तरह अपने आप को उसके चंगुल से छुड़ाया और जान बचाकर अपने फ्लैट पर पहुंची। पीड़िता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई किए मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।

दिल्ली पुलिस के एसीपी पर लगा विधवा के साथ दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

पीड़िता ने घटना की जानकारी जब अपने परिजनों को दी तो पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर एसीपी साउथ, एसएचओ मानेसर व एसएचओ खेरकी दौला मौके पर पहुंचे थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौके से अभिषेक, मुकेश, सावन, सचिन और अंकित को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इससे पहले रेवाड़ी में कोचिंग से लौटते समय उसके गांव के ही लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता रेलवे की तैयारी कर रही थी और राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है।

Home / Crime / कंपनी से लौटते समय महिलाकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो