scriptदेशवासियों को पेट्रोल महंगा और दूसरे देशों को सस्ता, ये कहाँ का न्याय.. | petrol expensive for countrymen | Patrika News
चुरू

देशवासियों को पेट्रोल महंगा और दूसरे देशों को सस्ता, ये कहाँ का न्याय..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

चुरूSep 24, 2018 / 04:52 am

rohit sharma

देशवासियों को पेट्रोल महंगा और दूसरे देशों को सस्ता, ये कहाँ का न्याय..

देशवासियों को पेट्रोल महंगा और दूसरे देशों को सस्ता, ये कहाँ का न्याय..

चूरू/रतनगढ़।

हमारे देशवासियों को पेट्रोल महंगा और दूसरे देशों को सस्ता, ये कहाँ का न्याय है? ये विचार एआईसीसी के सचिव प्रणव झा ने संगम चौराहा स्थित निजी होटल में मरुधर युवा सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित बातचीत कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस देश में आम व्यक्ति सुरक्षित नहीं, हमारे सैनिक सुरक्षित नहीं, किसान सुरक्षित नहीं, महंगाई पर नियंत्रण नहीं, सरकारी कार्मिक व अधिकारी दुखी, बेरोजगारी पर अंकुश नहीं, तो ऐसे में देश की प्रगति और विकास की ओर ले जाने का ढोंग करने वाले इन भाजपाइयों के पाप का घड़ा भर चुका है। उन्होंने केन्द्र व भाजपा शाषित राज्यों की सरकारों की भत्र्सना करते हुए उन्हें हर मोर्चे पर विफल बताया।
वायदे करके जनता के साथ विश्वासघात किया
प्रणव झा ने इस मौके पर उपस्थित लोगों के विभिन्न सवालों के जबाब भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की सचिव डा.चयनिका उनियाल ने भी केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए राज्य की महिला मुख्यमंत्री को रानी बताते हुए उसे आम आदमी के वास्तविक क्षेत्र से बहुत दूर बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने लोक लुभावने वायदे करके जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस बार का चुनाव मतदान इन भाजपा सरकारों को जनता का करारा जबाब होगा।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
विशिष्ट अतिथि प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा व सन्तोष बाबू इन्दौरिया थे। इन नेताओं का यहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण से स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधान रतनलाल मेघवाल, महेन्द्र गोदारा, निखिल इन्दौरिया, चुन्नीलाल धेतरवाल, विजय माली, महेन्द्र सैनी एडवोकेट, हंसराज सिहाग, सरपंच मनफूल टांडी, रामवीरसिंह राइका, नोरंग चौधरी, सुभाष ढ़ाका, संदीप भार्गव, दीवानसिंह एडवोकेट, आरिफ बगड़ सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन कृष्ण कुमार शर्मा ने किया।

Home / Churu / देशवासियों को पेट्रोल महंगा और दूसरे देशों को सस्ता, ये कहाँ का न्याय..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो