scriptजानकारी के अभाव में आदर्श मंडी नहीं पहुंच रहे किसान, बिचौलिए उठा रहे फायदा | farmers are not reaching Adarsh Mandi | Patrika News
छतरपुर

जानकारी के अभाव में आदर्श मंडी नहीं पहुंच रहे किसान, बिचौलिए उठा रहे फायदा

आदर्श मंडी में बोली लगाकर किसान अपनी उपज का पा सकते हैं बेहतर दाम

छतरपुरApr 11, 2024 / 10:48 am

Dharmendra Singh

नौगांव मंडी

नौगांव मंडी

नौगांव. किसानों की उपज के बेहतर दाम मिल सकते हैं। लेकिन बिचौलियों के चलते किसान अपनी उपज का सही दाम नहीं पा रहे हैं। बिचौलिएं गांव-गांव में जाकर किसान की उपज सस्ते में खरीदकर व्यापारियों को बेच रहे हैं। ऐसे में किसान मंडी तक पहुंच ही नहीं रहे हैं। जिससे किसानों के हिस्से का लाभ बिचौलिए ले जा रहे हैं। इसके साथ ही बिना लाइसेंस के व्यापारी भी किसानों की उपज को कम दाम में खरीदकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।
मंडी में बोली लगाकर मिलेंगे ज्यादा दाम
नौगांव के बिलहरी स्थित नवीन प्रांगण में आदर्शन मंडी बनाई गई है। लेकिन जिस उद्देश्य से शासन ने नवीन मंडी की सौगात किसानों को दी थी, उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मंडी सचिव ममता वर्मा ने मंडी प्रांगण में हर रोज दोपहर 12 से बोली लगवाना शुरु कर दिया है, ताकि किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिल सके। लेकिन जानकारी के अभाव में ज्यादातर किसान अपनी फसल नौगांव नगर में फैली विभिन्न दुकानों में सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। कुछ व्यापारी भी किसानों को गुमराह कर उनकी फसल अपने हिसाब से खरीद कर किसानों को लाभ खुद ले जा रहे हैं।
नौगांव मंडी
आर्दश मंडी का ले सकते है लाभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2014 में नगर को स्वंत्रत मंडी की सौगात दी थी जो शासकीय मॉडल स्कूल के पीछे 30 एकड़ जमीन में दो करोड़ से अधिक की लागत में बनाई गई। वर्ष 2015 में शासन ने इस मंडी को आदर्श मंडी का दर्जा भी दिया जिसके लिए 40 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई। इस सुविधाजनक मंडी में बोली में शामिल होने से किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिलेगा।

आदर्श मंडी से एक सैकड़ा गांव के किसानों को मिलेगा लाभ
आदर्श मंडी से लगभग क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा गांवों के किसानो को लाभ मिलना है जिसमें गर्रोली, दौरिया, चौबारा, पुतरया, पचवारा, बिलहरी, नैगुवां, सिंगरावन, ददरी, मानपुरा, चौखड़ा, पन्नपुरा, भदेसर, झींझन, लुगासी, टपरियन, मडऱका, नयागांव, साहनियां, तिंदनी, टूडऱ, चंदौरा, ठठेवरा, धरमपुरा आदि गांव शामिल हैं। इस मंडी के शुरु होने से इन गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा।
ये कह रहे किसान
किसान भागीरथ पटेल, कैलाश यादव, दीनदयाल अनुरागी, प्रहलाद यादव, हरिदास यादव का कहना है कि छोटे-छोटे व्यापारी गांव में किसानों का सीधा माल खरीद रहे और वह बड़े व्यापारी को अनाज देता है। जिससे किसानों को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता है। जब तक यह छोटे-छोटे व्यापारी गांव में जाकर खरीददारी बंद नहीं करेंगे। किसानों का उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। नगर में लाइसेंसधारी कम बिना लाइसेंस के लोग व्यापापी बनकर किसानों की उपज खरीद रहे हैं। नगर के ईशानगर रोड, गर्रोली रोड , बेलाताल रोड, महोबा रोड, छतरपुर रोड, झांसी रोड सहित आधा दर्जन से अधिक जगह पर बिना लाइसेंसधारी खरीदी कर रहे हैं।
इनका कहना है
इस समय मंडी प्रांगण में हर रोज 12 बजे के बाद बोली लगवाई जाती है। किसान अपनी उपज वही लेकर आए। फसल का सही दाम पाएं। इसके लिए कर्मचारी एवं किसानों के साथ प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
ममता वर्मा, मंडी सचिव, नौगांव
नौगांव मंडी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो