scriptअवैध कालोनियों के पनपने से रोकने के लिए बनेगा कानून | Need to tighten the noose on illegal colonizers | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

अवैध कालोनियों के पनपने से रोकने के लिए बनेगा कानून

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से राज्य में भविष्य में अवैध कालोनियों के पनपने पर रोक लगाने के लिये अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा।

चंडीगढ़ पंजाबFeb 07, 2024 / 07:39 pm

MAGAN DARMOLA

अवैध कालोनियों के पनपने  से रोकने के लिए बनेगा कानून

अवैध कालोनियों के पनपने से रोकने के लिए बनेगा कानून

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से राज्य में भविष्य में अवैध कालोनियों के पनपने पर रोक लगाने के लिये अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा। भूमि और संपत्ति के पंजीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की शर्त को हटाने के राज्य सरकार के हालिया फैसले के मद्देनजर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य आम जनता को सुविधा देना है।

उन्होंने हालांकि कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसने की जरूरत है, जिसके लिए नया कानून बनाया जाना चाहिए। मान ने अधिकारियों से राज्य विधानसभा के अगले सत्र से पहले नये बिल का मसौदा तैयार करने को कहा ताकि इसे विधानसभा में विधिवत मंजूरी दी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर लोगों को सब्जबाग दिखाकर ठगते हैं और अपनी गैर स्वीकृत कॉलोनी उन्हें बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों में असहाय लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कालोनाइजर अवैध रूप से पैसा तो निकालते हैं लेकिन उनकी करतूतों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जो कॉलोनाइजर विधिवत अनुमोदन कराये बिना भूखंड बेच रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में अवैध कालोनियों को पनपने नहीं देगी और इस अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा ताकि यह उन्हें राज्य में किसी भी अवैध कॉलोनी को विकसित करने से रोक सके।

Home / Chandigarh Punjab / अवैध कालोनियों के पनपने से रोकने के लिए बनेगा कानून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो