scriptइंडिपेंडेंस डे स्पेशल : 4 कारें जिन्होंने भारत का इतिहास बदल कर रख दिया | Independence Day Special : These cars changed indian history | Patrika News
ऑटोमोबाइल

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल : 4 कारें जिन्होंने भारत का इतिहास बदल कर रख दिया

Automobile Industry में इन कारों ने मचा दिया था तहलका
ये कार अपने जमाने की सबसे पॉपुलर कारें थीं
इन कारों ने कई दशकों तक भारत की सड़कों पर राज किया

Aug 14, 2019 / 12:16 pm

Vineet Singh

old indian cars
नई दिल्ली: 15 अगस्त को हमारे देश को आजादी मिले हुए 73 साल पूरे हो जाएंगे। इन 73 सालों में भारत पूरी तरह से बदल चुका है। भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी अब काफी बदल चुकी है या कहें तो काफी हाईटेक हो गई है। लेकिन क्या आप उन कारों के बारे में जानते हैं जिन्होंने हमारे भारत का इतिहास बदल कर रख दिया। अगर आप इन कारों के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं।
हिंदुस्‍तान अबेंसडर

साल 1942 में शुरू हुई Hindustan Motors की शुरुआत हुई थी और साल 1958 से 2014 इसकी सबसे पॉपुलर कार अबेंसडर ने भारत की सड़कों पर राज किया यहाँ तक कि अब तक लोग इस कार को याद करते हैं। इस कार को नेताओं को नेताओं ने भी खूब पसंद किया और यह देश की शान बनके उभरी।
Automobile Industry
मारुति सुजुकी 800

Maruti suzuki 800 मिमिडिल क्लास फैमिली के लिए बनाई गयी थी लेकिन इसे हर वर्ग के लोगों ने पसंद किया, आपको बता दें कि मारुति सुजुकी 800 को सबसे पहले 1983 में लॉन्‍च कि‍या गया। साल 2014 में एमि‍शन नॉर्म्‍स की वजह से इसे बंद करना कर दिया गया है।
Automobile Industry
प्रीमि‍यम पदमनी

प्रीमियम पद्मिनी ने हिदुस्तान मोटर की अंबेसडर को कड़ी टक्कर दी थी और इस कार ने 1973 से 1998 तक देश की सड़कों पर राज किया।

Automobile Industry
हिंदुस्‍तान कॉन्‍टेसा

यह कार भी आजादी के बाद की एक मशहूर कार थी जिसने सालों तक देश का नाम रोशन किया और आज भी इस कार को देश में याद किया जाता है. इस कार की मैन्‍युफैक्‍चरिंग 1984 से लेकर 2002 तक हुई थी।

Home / Automobile / इंडिपेंडेंस डे स्पेशल : 4 कारें जिन्होंने भारत का इतिहास बदल कर रख दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो