लोकसभा चुनाव को करीब देखते हुए राजनीतिक पार्टियों की नजरें यूपी पर टिकी हुई है। 80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी गोठी बैठानी शुरू कर दी है। भाजपा के विजयी रथ को रोकने के लिए सपा-बसपा एक मंच पर आ गई है। वहीं कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 6 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुलंदशहर में प्रदेश के 51 जिला आॅफिसों का लोकार्पण करेंगे। बुलंदशहर लोकसभा प्रभारी हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि यूपी के कई जिलो में पार्टी के कार्यालय नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के सभी जिलों में नए कार्यालय बनाए गए हैं। इन सभी कार्यालयों को नई तकनीक से सुसज्जित किया गया है। बुलंदशहर के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ये नए आॅफिस 6 फरवरी से शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुरू किए जा रहे है। इन कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी व नेता जनता की समस्या भी सुनेंगे। यूपी में अमित शाह की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने से कार्यकर्ताआेंं में उत्साह का माहौल है। पाटीर् कार्यकर्ताआें का कहना है कि उनके आने से कार्यकर्ताआें आैर पदाधिकारियों में उर्जा का संचार होगा