scriptजानिए क्यों, घुटनों के बल चले सलमान के पिता सलीम खान, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल | Salim Khan gives horse back ride to little Ahil, video going viral | Patrika News
बॉलीवुड

जानिए क्यों, घुटनों के बल चले सलमान के पिता सलीम खान, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

अर्पिता द्वारा शेयर किए गए इस विडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस कॉमेंट्स कर रहे हैं…

मुंबईFeb 04, 2019 / 01:34 pm

Shaitan Prajapat

Salim Khan

Salim Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan की बहन अर्पिता खान उनके पूरे परिवार की लाडली बेटी हैं। अर्पिता के बेटे आहिल भी पूरे खान परिवार के आंखों के तारे हैं। आमतौर पर सलमान के पिता Salim Khan एक सख्त व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। सलीम खान को लेकर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल रहो रही है। इसमें सलीम खान घुटनों बल चलते हुए नजर आ रहे हैं।

Salim Khan

अर्पिता खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में 83 वर्षीय सलीम खान नाती आहिल को घोड़ा बन पीठ पर सवारी कराते नजर आ रहे हैं। विडियो में नाना की पीठ पर सवारी का मजा लेते हुए आहिल को सलमान हाथ से पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्पिता द्वारा शेयर किए गए इस विडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस कॉमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स ने नाना-नाती के इस पल को काफी क्यूट बताया।

salman khan

आपको बता दें कि 5 साल पहले अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की थी। आहिल उनकी पहली संतान है। पिछले साल सलमान ने आयुष को फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

Home / Entertainment / Bollywood / जानिए क्यों, घुटनों के बल चले सलमान के पिता सलीम खान, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो