scriptकिसानों की कर्जमाफी के बाद अब इन पर बरसेगी छत्तीसगढ़ सरकार की कृपा | Cm bhupesh baghel says Promises given to the clerk's will be fulfilled | Patrika News
बिलासपुर

किसानों की कर्जमाफी के बाद अब इन पर बरसेगी छत्तीसगढ़ सरकार की कृपा

मुख्यमंत्री का दौरा: बिलासपुर में आयोजित पांच कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, मुंगेली में भी सामाजिक कार्यक्रम को किया संबोधित

बिलासपुरFeb 18, 2019 / 10:31 am

BRIJESH YADAV

Cm bhupesh baghel says Promises given to the clerk's will be fulfilled

किसानों की कर्जमाफी के बाद अब इन पर बरसेगी छत्तीसगढ़ सरकार की कृपा

बिलासपुर. इस बार किसानों का कर्ज माफ किया गया है। कृषकों को २५ सौ रुपए समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। िबजली बिल हॉफ कर रहे है। इसलिए अगली बार लिपिकों को दिए गए वचन को पूरा किया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को छग प्रदेश लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ के चतुर्थ प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। बघेल ने व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में लिपिक कर्मियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में जुमलेबाजों की सरकार नहीं है। प्रदेश की जनता से जो वायदा किया है,उसे पूरा कर रहे है। दो माह के भीतर राज्य के किसानों का १० हजार करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया गया है। सम्मेलन को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने भी संबोधित किया। उनके साथ राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, विधायक रश्मि सिंह, प्रदेश कांगे्रस महासचिव अटल श्रीवास्तव थे।
गौ का चारा भाजपा वाले खा गए…..
सीएम सबसे पहले मुंगेली जिले के जरहागांव में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि २००३ में भाजपा ने कर्जमाफी की बात कही थी। मगर किसानों को धोखा दिया। जब कांग्रेस ने किसानों का कर्जमाफ किया तो धरमलाल कौशिक बोलते हैं सही तरीके से कर्ज माफी नहीं हुई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि किसानों को पता है कौन उनका हितैषी है ? उन्होने का भाजपा राज में बीजेपी के नेताओं ने गौशाला का संचालन किया। जहां गौ का चारा गाय को देने के बजाय खुद ही खाते रहे। अब नरवा घुरवा बेहतर क्रियान्वयन होगा। सुराजी योजना के तहत निर्माण की नींव मुंगेली के जरहागांव से की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से एसआईटी जांच पर रोकने व कर्जमाफी आदि पर की जा रही टिप्पणियों का तीखा जवाब दिया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि झूठ बोलने की परंपरा भाजपा की रही है। १५ लाख रुपए देने का वायदा कर ६ हजार रुपए टिका दिए। एक दिन में साढ़े तीन रुपए देने वाले लोग क्या बात करेगें। नेता प्रतिपक्ष द्वारा नान घोटाले की एसआईटी जांच बंद करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर के सवाल पर कहा नेता प्रतिपक्ष अब जागे हैं। ठीक चुनाव के पहले कोर्ट में याचिका दायर करने की जरुरत क्यों पड़ी। वे किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला चार साल पुराना है अब तक वे क्या कर रहे थे।
मुख्यमंत्री व्यापार विहार स्थित हाटल आंनदा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उनसे पूछा किया गया लोकसभा चुनाव प्रदेश में किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा तो उन्होंने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और हम प्रदेश में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगें। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के राहुल गांधी पर तंज कसते हुए झूठ की पटकथा पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि झूठ बोलने की परंपरा भाजपा की है। १५ लाख रुपए देने की बात कही थी ६ हजार रुपए टिका दिए। एक दिन में साढ़े तीन रुपए देने वाले लोग क्या बात करेगें। किसानों को २१०० रुपए देने का वायदा किया था एक रुपए भी किसानों को नहीं दिए वे किस मुंह से बात कर रहे हैं। बघेल से पूछा गया कि नेता प्रतिपक्ष नान घोटाले की एसआईटी जांच बंद करने के लिए कोर्ट याचिका दायर किए हैं तब बघेल ने कहा नेता प्रतिपक्ष आज जागे हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने डॉक्टरों को दी नसीहत
मुख्यमंत्री बघेल ने आईएमए के राज्य स्तरीय सम्मेलन में कहा कि आप डॉक्टर लोगों की सेवा करते हैं। हम राजनेताओं का काम भी सेवा करना ही है। कहने का मतलब दोनों का काम एक ही है। इसलिए जरूरी है कि नियम कुछ ऐसे बनं किे जिसका पालन सभी लोग कर सकें। सीएम ने कहा कि आईएमए की सभी मांग जायज व सारगर्भित हैं। क्लीनिक स्थापना अधिनियम , नर्सिंग एक्ट में संशोधन गौर किया जाएगा।
किसान का सम्मान ही मेरा सम्मान : सीएम
सरकण्डा में आयोजित कुर्मी समाज के कार्यक्रम में सीएम बघेल ने कहा मैं इस समाज से हूं मेरी सम्मान करने की आवश्यकता नहीं है। कुर्मी को किसान पुत्र माना जाता है। लोग हमें खेती किसानी करने वाले के नाम से जातने हैं। अगर किसानों को सम्मान मिलेगा तो मैं समझंूगा हमारा सम्मान हो गया। इस अवसर पर कुर्मी समाज में पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, बैजनाथ चंद्राकर, सियाराम कौशिक, रमेश कौशिक, प्रमोद नायक ने स्वागत किया।
एक झटके में शराब बंदी से हानि हो सकती है
ग्राम ताला में आयोजित ताला महोत्सव में मुख्यमंत्री शामिल हुए। सबसे पहले पांचवी शताब्दी के देवरानी-जेठानी मंदिर में भगवान रूद्रशिव की पूजा अर्चना की। बघेल ने कहा कि 1 मार्च से सरकार ने बिजली का बिल आधा कर दिया है। बघेल ने शराबबंदी पर कहा कि एक झटके में शराब बंदी से कई प्रकार की हानि हो सकती है।
सभी कार्यक्रमों में रही कांग्रेसियों की उपस्थिति
मख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रवक्ता अभयनाराण राय, रिषी पाण्डेय, आशीष सिंह ,रामशरण यादव, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्ीन, सांसद छाया वर्मा जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी , पार्षद तैय्यब हुसैन, जावेद मेमन, शिवा मिश्रा, गोपाल दुबे सहित अन्य शामिल थे।
मछुआरा समाज का बड़ा योगदान
लिंगियाडीह में मछुआरा संभागीय सम्मेलन बघेल ने कहा राज्य निर्माण में मछुआरा समाज का बड़ा योगदान रहा है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। मछुआरा के उत्थान के लिए मछुआ नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। राज्य के विकास में मछुआरों का महत्वपूर्ण भूमिका होगा। बघेल ने शिरोमणि गुहा निषाद और माता बिलासा केवटीन के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
ब्रजेश ने दी बुकें
कुर्मी समाज के कार्यक्रम में सियाराम कौशिक मौजूद थे। मंच में चढ़ते समय सियाराम की ओर बघेल देखा और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उनका नाम भी लिए। वहीं ब्रजेश साहू बघेल का स्वागत करने एसईसीएल हेलीपेड में कांग्रेसियों के साथ खड़े कांग्रेसियों के साथ ब्रजेश ने भी बघेल को बुकें भेंट की।

मुंगेली में 15 स्थानों पर किया गोठान निर्माण के लिए शिलान्यास,भाजपा नेताओं पर कसे तंज
मुंगेली/जरहागांव. हमारी सरकार अपना वादा पूरा करके दिखाती है और जुमलेबाज कौन है, ये सभी जानते हैं। उक्त बातें कहते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में बीजेपी ने कर्जमाफी की बात कही थी, मगर किसानों को धोखा दिया और जब हमने किसानों का कर्ज माफ किया तो अब बोलते हैं कि सही तरीके से कर्ज माफ नहीं हुआ। किसानों को पता है कि कौन किसान हितैषी है। उन्होंने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करने के लिए सुराजी गांव योजना का जरहागांव से शुरूवात की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 20 लाख किसानों की 10 हजार करोड़ रुपए ऋण माफ किया गया। इनमें सहकारी समिति एवं ग्रामीण बैंक के माध्यम से 6 हजार करोड़ और राष्ट्रीयकृत बैंकों से 4 हजार करोड़ रुपए शामिल हैं। वे रविवार को जिले के जरहागांव के मिनी स्टेडियम में आयोजित पिछड़ा वर्ग एवं किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले के 15 स्थानों में गोठान निर्माण हेतु शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहाजल संचयन एवं संवर्धन हेतु छोटे स्ट्रक्चर, बोल्डर चेक डेम को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार हर परिवारों को 35 किलो चावल देगी तथा बिजली बिल हाफ कर दिया गया है, जो 1 मार्च 2019 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता छेदीलाल जायसवाल, जेठूराम एवं मुनीराम कश्यप को शाल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ अपाक्स द्वारा प्रकाशित कलेण्डर का विमोचन भी किया। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा ने कहा कि सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी को अमलीजामा पहनाया जाना है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहते थे। उन्होंने सांसद मद से कनौजिया समाज के सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस मौके पर व्यास नारायण द्विवेदी, प्रभारी अर्जुन तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश सचिव हेमेंद्र गोस्वामी, राकेश पात्रे, प्रदेश सयुंक्त महामंत्री श्याम जायसवाल, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिपं अध्यक्ष कृष्णा बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजमन सिंह ठाकुर, अटल श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जागेश्वरी वर्मा, लोकराम साहू, मायारानी सिंह, दुर्गा बघेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, किया स्वागत
जिले के जरहागांव में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आये भूपेश बघेल का आतिशी स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव हेमेंद्र गुरु गोस्वामी के नेतृत्व में 150 से अधिक बाइक में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। हेमेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में अमित ठाकुर, हम्मू खान, नरेंद्र यादव, आकाश चंदेल, नासिर खान, आकाश चंदेल, राजेश, राहुल कुर्रे, करन ठाकुर, गोविंदा गोस्वामी, संजय सिंह, विजय सारथी, योगेश्वर सिंह, ओम सिंह, प्रियांशु सिंह, सिद्धार्थ सिंह, मुकेश यादव, मनीराम यादव, कृष्णा साहू व दिनेश अनंत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया।

Home / Bilaspur / किसानों की कर्जमाफी के बाद अब इन पर बरसेगी छत्तीसगढ़ सरकार की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो