scriptअधेड़ महिला का गला दबाकर सामूहिक बलात्कार, अकेली पाकर दरिंदों की हदें पार | Elderly Woman Gangraped in Bikaner | Patrika News
बीकानेर

अधेड़ महिला का गला दबाकर सामूहिक बलात्कार, अकेली पाकर दरिंदों की हदें पार

आरोपियों ने घर में महिला को अकेली पाकर हवस का शिकार बनाया साथ ही आरोपियों ने महिला का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की…

बीकानेरMay 27, 2019 / 08:04 am

dinesh

rape
बीकानेर।

Alwar Gangrape की घटना के बाद से ही प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना सामने आ रही है। अब बीकानेर में भी एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर से बीकानेर में सामूहिक बलात्कार हुआ है। अब दरिंदों ने एक अधेड़ महिला को हवस का शिकार बना डाला। नये शहर थाना क्षेत्र में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अधेड़ महिला से बलात्कार ( Gangrape in Rajasthan ) का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपियों ने घर में महिला को अकेली पाकर हवस का शिकार बनाया साथ ही आरोपियों ने महिला का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। घटना रविवार दोपहर की है। पीडि़ता रात को थाने पहुंची।
गौरतलब है कि नयाशहर थाने में शनिवार को भी बलात्कार से जुड़े दो मामले दर्ज हुए। पहले मामले में महिला ने उसके पति के दोस्त नवरतन जांगिड़ पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। महिला ने बताया कि घर आने-जाने के दौरान आरोपी ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप बना ली। आरोपी उसे 5 जनवरी को उसके बेटे की सगाई की कहकर लूणकरनसर ले गया, जहां कालू रोड निवासी कुंदन खाती नाम का व्यक्ति मिला। बाद में दोनों उसे गाड़ी में बिठाकर एक बाड़े में ले गए, जहां दोनों ने बलात्कार किया। विरोध करने पर उन्होंने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
दूसरे मामले में कॉल कर नजदीकियां बढ़ाने के बाद बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार एक मामले में दो आरोपियों को राउण्डअप किया गया है। पुलिस के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मुक्ता प्रसाद निवासी देवेन्द्र उर्फ लक्की खत्री कुछ समय से उसे कॉल कर रहा था। उसने बातें कर नजदीकियां बढ़ा ली। आरोपी पांच दिन पहले उसे शिवबाड़ी रोड ले गया, जहां पहले से खड़े अजीत सिंह को अपनी गाड़ी में बिठाकर दोनों उसे श्रीडूंगरगढ़ ले गए और दोनों ने बलात्कार किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो क्लिप भी बना ली। फोटो और वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे कई बार बलात्कार किया। एक दिन आरोपी देवेन्द्र सिंह व उसका साथी उसे गाड़ी में बिठाकर नाल की तरफ ले जाने लगे। आरोपियों की मंशा भांपते हुए वह गाड़ी से नीचे उतर गई और वहां खड़े लोगों को आपबीती बताई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को राउण्डअप कर लिया गया है।

Home / Bikaner / अधेड़ महिला का गला दबाकर सामूहिक बलात्कार, अकेली पाकर दरिंदों की हदें पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो