scriptबीकानेर में अगले तीन-चार दिन में आंधी-बारिश की संभावना | Bikaner Saturday Weather news | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में अगले तीन-चार दिन में आंधी-बारिश की संभावना

हवा में नमी से उमस बढ़ी, कूलर व पंखे बेअसर
 

बीकानेरJun 15, 2019 / 10:18 am

Atul Acharya

Bikaner Saturday Weather news

बीकानेर में अगले तीन-चार दिन में आंधी-बारिश की संभावना

बीकानेर. बीकानेर अंचल में तीखी धूप से भले ही लोगों को राहत मिली हो, लेकिन पिछले दो दिनों से बढ़ रही उमस से लोग परेशान है। सुबह व रात में चलने वाली हवा से थोड़ी राहत जरूर मिलती है लेकिन उमस ने कूलर व पंखो को बेअसर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिन में आंधी व बारिश आने की संभावना है। शुक्रवार को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हवा में नमी होने के कारण लोग दिनभर उमस के कारण पसीने से तरबतर व पेरशान रहे। वहीं अधिकतम तापमान ४३.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान ३०.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
———————————–

भण्डार गृह में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
बीकानेर. नगर निगम ने मानसून की बारिश के दौरान अतिवृष्टि या बाढ़ की संभावना को देखते
हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।नगर निगम भण्डार गृह परिसर में स्थापित यह नियंत्रण कक्ष १५ जून से शुरू हो जाएगा। इसमें ४४ अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही अतिवृष्टि, बाढ़ अथवा भारी बारिश के दौरान काम आने वाले आवश्यक साधन-संसाधनों की व्यवस्था की गई है।कक्ष में चौबीस घंटे अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहेंगे। कक्ष का प्रभारी अधिकारी उपायुक्त
पूर्व तथा सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता को बनाया गया है।
छह हजार रेत के कट्टे, ६ पम्प तैयार

नगर निगम ने अतिवृष्टि या बाढ़ की संभावना को लेकर आवश्यक साधन-संसाधन तैयार किए है। भण्डार अधीक्षक कृष्ण गोपाल पुरोहित ने बताया कि ६ हजार रेत के कट्टे, पानी निकासी के लिए ६ मोटर पम्प, कर्मचारियों के लिए ३० बरसाती, ३ हजार फीट रस्सा, १०० बांस की लकडि़या, ५० कड़ाई, ८ गैंची, ११ फावड़ा, ४ दांतिया, ६ सर्च लाइट, ४ पेट्रो मैक्स लाइट तैयार रखी गई है।

Home / Bikaner / बीकानेर में अगले तीन-चार दिन में आंधी-बारिश की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो