scriptकैंडिडेट स्कैन: जानें अपने प्रत्याशी को | ,madhyapradesh-election :Candidate Scan Know Your Candidate | Patrika News
भोपाल

कैंडिडेट स्कैन: जानें अपने प्रत्याशी को

मध्य में रहा है कांटे का मुकाबला….

भोपालNov 07, 2018 / 07:50 am

दीपेश तिवारी

news

कैंडिडेट स्कैन: जानें अपने प्रत्याशी को

भोपाल। राजधानी की मध्य सीट पर कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जद्दोजहद के बाद नाम तय किए जा सके हैं। विभिन्न बिन्दुओं पर जनता की कसौटी पर कसने से पहले पेश है इन प्रत्याशियों से संबंधित अहम जानकारी।

सुरेंद्रनाथ सिंह (भाजपा)

दायित्व- वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष हैं।

सक्रियता– पांच साल से क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुराने शहर में पकड़ कम है। यहां टीम नहीं बना सके।

पहचान– अतिक्रमणकारियों की पैरवी करने से विवादों में रहे हैं। अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई रुकवाने के आरोप।

आरोप- कोई प्रामाणिक आरोप नहीं है।

अपराध -विधायक रहते आपराधिक प्रकरण नहीं।

छवि- जनता के बीच सहज उपलब्धता की।

टिकट की वजह – संगठन में पकड़, सीएम के करीबी।

जातिगत समीकरण – मध्य में इनकी जाति के मतदाताओं का खास प्रभाव नहीं है।

रेकॉर्ड– 2013 में पहली बार विधायक बने। दूसरी बार बनाया प्रत्याशी।

शिक्षा– 39 साल की उम्र में बीपीई की डिग्री ली।

आमदनी– कृषि एवं मत्स्य पालन फार्म।

सोशल मीडिया – फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब चैनल पर सक्रिय हैं। खुद ही पोस्ट करते हैं।

अनुभव- बीडीए के अध्यक्ष रहे। शहर विकास की योजनाओं का ज्ञान।

आंदोलन- छात्र राजनीति एवं भोपाल गैस त्रासदी में आंदोलन में भागीदारी की। जेल भी गए।

 

आरिफ मसूद (कांग्रेस)


दायित्व– पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी।
सक्रियता- पिछला चुनाव हारने के बाद क्षेत्र में सक्रियता दिखाई, पर जन मानस में पैठ नहीं बना पाए।

पहचान- क्षेत्र में एकसमान स्वीकार्यता का अभाव।

आरोप- गदर फिल्म को लेकर विवाद में रहे, कोर्ट तक मामला पहुंचा, बाद में बरी हुए।
अपराध – थाने में आपराधिक मामले दर्ज रहे।

छवि- पिछली बार जनता ने इन्हें नकार दिया था।

टिकट की वजह – संगठन में पकड़।

जातिगत समीकरण – कांग्रेस ने जातिगत समीकरण के आधार पर ही प्रत्याशी बनाया
रेकॉर्ड- विधानसभा का तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य से दूसरी बार प्रत्याशी।

शिक्षा- एम कॉम, एलएलबी।

आमदनी – कॉलेज के मालिक और व्यवसायी।

सोशल मीडिया – फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब चैनल पर सक्रिय हैं।
अनुभव– अब तक चुनाव नहीं जीत पाए हैं। प्रशासनिक अनुभव नहीं।

आंदोलन- जनसमस्याओं से संबंधित कई आंदोलनों में शामिल रहे हैं।

Home / Bhopal / कैंडिडेट स्कैन: जानें अपने प्रत्याशी को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो