scriptआज चंद्रमा बदलेगा राशि, इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ समय! | Aaj ka rashifal 30dec 2018 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज चंद्रमा बदलेगा राशि, इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ समय!

ज्योतिष में सूर्य आत्मा का कारक todays sunday rashifal…

भोपालDec 29, 2018 / 07:52 pm

दीपेश तिवारी

todays sunday rashifal

आज चंद्रमा बदलेगा राशि, इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ समय!

भोपाल। आज 30 दिसंबर 2018 यानि रविवार का दिन है। इसे सूर्यदेव का दिन माना जाता है। वहीं ज्योतिष में सूर्य आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। जबकि हिन्दूधर्मशास्त्रों में यह पंच देवों में एक मात्र कलयुग के दृष्य देव माने गए हैं।

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का विशेष महत्व है। हिन्दूधर्म में सूर्य को देवता का स्वरूप मानकर इसकी आराधना की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को तारों का जनक माना जाता है। सौर मंडल में यह केन्द्र में स्थित है। वैदिक ज्योतिष में यह एक महत्वपूर्ण और प्रमुख ग्रह है। जन्म कुंडली के अध्ययन में सूर्य की अहम भूमिका होती है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार साल 2018 का यह आखिरी रविवार दो मंगलकारी योगों सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि के साथ आया है, हालांकि इस दिन एक अतिगंड नाम का अशुभ योग भी इन दोनों शुभ योगों के साथ दिनभर रहेगा, लेकिन 12 में से 8 राशियों के लिए रविवार खास रहने वाला है।

चंद्रमा दिनभर कन्या राशि में रहने के बाद रात 8 बजे के आसपास शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेगा। आज के राशिफल (Aaj ka Rashifal) में दिन 6 राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जबकि दो राशियों के लिए सामान्य व वृष, सिंह, मकर और और कुंभ राशि वालों के लिए परेशानी वाला हो सकता (Todays jyotish) है।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है।

यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। यदि सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातकों को अच्छे फल मिलते हैं। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।

सूर्य का वैदिक मंत्र…
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र…
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र…
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

आज का राशिफल 30Dec.2018 todays Rashifal and horoscope

1. मेष राशि : जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियां पाएंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। संबंधियों से मुलाक़ात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी।

2. वृषभ राशि : आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। वाद-विवाद हो सकता है।

3. मिथुन राशि : दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।
4. कर्क राशि : कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान कर सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी बरतें।
5. सिंह राशि : आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला मुश्किल में डाल सकता है।
6. कन्या राशि: आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। यात्रा के दौरान अपना खास ध्यान रखें।

7. तुला राशि : कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है। आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं।धैर्य बनाए रखें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। बहस या झगड़े में उलझने से बचें।

8. वृश्चिक राशि : अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगा।

 

9. धनु राशि : अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे।

10. मकर राशि : कहीं भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें, साथ ही कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी।

कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है।
11. कुंभ राशि : किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, वहीं आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
12. मीन राशि : आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। साथ ही आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

Home / Bhopal / आज चंद्रमा बदलेगा राशि, इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ समय!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो